Monday, February 16

Champions Trophy 2025, Afg vs SA: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के तीसरे मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बमुवा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है। यह मुकाबला कराची के नेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां दोनों ही टीमों के लिए यह टूर्नामेंट का पहला मैच होगा। 

दोनों टीमें देंगी एक दुसरे को पटखनी

Champions Trophy 2025, Afg vs SA
Champions Trophy 2025, Afg vs SA/Getty Images

अफगानिस्तान पहली बार इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में हिस्सा ले रहा है और उनके हालिया प्रदर्शन को देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि वे किसी भी टीम को चौंका सकते हैं। वहीं, दक्षिण अफ्रीकी टीम के लिए यह मुकाबला अपनी लय वापस पाने का बेहतरीन मौका होगा।

अफगानिस्तान के कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने टॉस हराने के बाद कहा कि, अगर हम टॉस जीतते तो हम गेंदबाजी करते। हमने शारजाह में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बेहतरीन क्रिकेट खेला था। हमारे पास बेहतरीन स्पिनर हैं। अगर हम अच्छी शुरुआत करते हैं और शुरुआती विकेट लेते हैं और उन्हें आगे बढ़ने से रोकते हैं तो मुझे खुशी होगी।

टेम्बा बावुमा ने टॉस जीतकर कहा कि, विकेट पाकिस्तान में आम तौर पर जिस तरह के होते हैं, उससे अलग दिखते हैं। वास्तव में यह निश्चित नहीं है कि यह कैसे प्रतिक्रिया देगा। हमें विकेट का आकलन करना होगा, उम्मीद है कि बोर्ड पर अच्छा स्कोर होगा। हमें अपनी गेंदबाजी पर बहुत भरोसा है, निरंतरता हमारी ताकत रही है। केवल एक स्पिनर।

पिच रिपोर्ट्स : आंशिक रूप से आज बादल छाए हुए हैं। हवा तेज़ और धीमी हो रही है। इस मैच में लंबी बाउंड्री 79 डाउन द ग्राउंड, 62 और 67 स्क्वायर है। डेल स्टेन का कहना है कि पिच सख्त है, घास है लेकिन उसमें दरारें हैं। वे चौड़ी हैं लेकिन पिच इतनी सख्त है कि यह सुनिश्चित करती है कि यह दिन भर चौड़ी नहीं होगी। हालांकि अगर गेंद घास पर गिरती है, तो गेंदबाजों को साइडवेज मूवमेंट मिलने की संभावना है।

अफ़ग़ानिस्तान की प्लेइंग 11 : 

रहमानुल्लाह गुरबाज़ †, इब्राहीम ज़दरान, सिद्दिकउल्लाह अटल, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी ©, अज़मतुल्लाह उमरज़ई, रशीद खान, गुलबदीन नायब, मोहम्मद नबी, नूर अहमद, फ़ज़लहक फ़ारूक़ी

साउथ अफ्रीका की प्लेइंग 11 

रयान रिकेल्टन †, टोनी डी ज़ोरज़ी, टेम्बा बावुमा ©,  वैन डेर डुसेन, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, वियान मुल्डर, मार्को जैन्सन, केशव महाराज, कागिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरें पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer शिव मंगल सिंह (Shiv Mangal Singh) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version