Monday, February 16

Google News Sports Digest Hindi

IND vs PAK: आगामी 23 फरवरी को भारत और पाकिस्तान की टीम के बीच एक हाईवोल्टेज मैच खेला जाने वाला है। इस मैच का रिजल्ट चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल पर निर्भर करता है। इस मेगा टूर्नामेंट में भारतीय क्रिकेट टीम अपना अगला मुकाबला पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ खेलने वाली है।

India vs Pakistan
India vs Pakistan

इन दोनों टीमों के बीच यह हाईवोल्टेज मैच 23 फरवरी को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में ही खेला जाएगा। जहां पर अपने पहले मैच में भारतीय टीम बांग्लादेश टीम को हराकर आ रही है। तो वहीं पाकिस्तान की टीम को न्यूजीलैंड टीम के हाथों हार मिली थी। तभी तो अब यह मुकाबला सेमीफाइनल के लिए काफी अहम साबित हो सकता है।

मैच को जीतने पर सेमीफाइनल में पहुंचेगा भारत :-

india and pakistan team
image source via getty images

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप A के दूसरे मैच में भारतीय क्रिकेट टीम को पाकिस्तान की क्रिकेट टीम के खिलाफ मुकाबला खेलना है। अभी इससे पहले ही अपने पहले मैच में टीम इंडिया ने बांग्लादेश की टीम को 6 विकेट से हराया है। वहीं इस समय भारतीय टीम अंक तालिका में टॉप-2 में पहुंच गई। अब यदि भारतीय टीम अपने अगले मैच को भी जीत जाती है तो वह इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी।

पाकिस्तान टीम के लिए करो या मरो का मैच :-

इस बार चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आयोजन पाकिस्तान की मेजबानी में हो रहा है। वहीं पाकिस्तान की टीम अपने पहले ही मैच को न्यूजीलैंड के हाथों हार गई थी। इस टीम की कमान मोहम्मद रिजवान के हाथों में है।

India and Pakistan
image source via getty images

तभी तो अब भारत के साथ खेला जाने वाला पाकिस्तान की टीम का यह अगला मैच करो या मरो होने वाला है। अब यदि पाकिस्तान की टीम इस मैच को भी हार जाती है तो उनका टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचना लगभग नामुमकिन हो जाएगा।

टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए 4 अंक हैं जरूरी :-

इस बार मेगा टूर्नामेंट में कुल 8 टीमें हिस्सा ले रही हैं। जिसमें सभी टीमों को 4-4 के दो ग्रुप में बांटा गया है। अब यदि टूर्नामेंट के लेटेस्ट प्वॉइंट्स टेबल पर नजर डालें तो न्यूजीलैंड की टीम 2 अंक के साथ नंबर-1 पर है।

india and pakistan cricket team
image source via getty images

जबकि 2 अंकों के साथ ही भारतीय टीम भी दूसरे नंबर पर है। वहीं अंक तालिका में तीसरे नंबर पर बांग्लादेश की टीम और चौथे नंबर पर पाकिस्तान की टीम है। अब यदि पाकिस्तान की टीम अपने इस दूसरे मैच को भी हार जाती है तो उसका इन चार अंकों तक पहुंचना नामुमकिन होगा।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version