आईपीएल 2026 समाप्त हो चुका है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को हराकर लगातार अपना दूसरा खिताब जीत लिया है। इस जीत के बाद टीम इंडिया का सीजन फिर शुरू हो गया है। भारतीय टीम तो अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलेगी लेकिन रोको (रोहित और कोहली की जोड़ी) अब मैदान पर इस दिन नजर आएगी।

अफगानिस्तान के खिलाफ खेलेंगे मैच

विराट कोहली और रोहित शर्मा अब सिर्फ एक ही फॉर्मेट खेलते हैं। वो पहले ही टेस्ट और टी20 से संन्यास ले चुके हैं और उनका सपना सिर्फ वर्ल्ड कप जीतने का है। जिसके लिए वो काफी मेहनत भी कर रहे हैं। टीम इंडिया को अपना अगला मैच अफगानिस्तान के खिलाफ खेलना है।

अफगानी टीम भारत में 1 टेस्ट और 3 वनडे मैचों के लिए आएगी। वनडे सीरीज के लिए टीम में विराट कोहली और रोहित शर्मा को जगह दी गई हैं। लेकिन रोहित अगर पूरी तरह से फिट होंगे तभी वो खेलेंगे वरना उन्हें रेस्ट दिया जाएगा। रोहित शर्मा और विराट कोहली अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलते हुए नजर आएंगे।

फिट होने पर खेलेंगे रोहित शर्मा

आपको बता दें, कि रोहित शर्मा को आईपीएल के दौरान हैमस्ट्रिंग इंजरी हुई थी जिसके चलते वो कई मैच नहीं खेल पाए थे। उनको यह चोट काफी समय से हैं जिसके चलते उन्हें कई सीरीज भी मिस करनी पड़ी है।

13 जून से शुरू होगी वनडे सीरीज

अफगानिस्तान और इंडिया के बीच वनडे सीरीज की शुरुआत 13 जून से होनी है। पहला मुकाबला धर्मशाला में खेला जाएगा जबकि दूसरा मैच 17 जून को लखनऊ में और आखिरी ओडीआई 20 जून को चेन्नई में खेला जाएगा। अगले साल अफ्रीका में होने वाले वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया ने अभी से ही तैयारी शुरू कर दी है।

अफगानिस्तान के खिलाफ भारत की वनडे सीरीज

1st ODI: 13 जून (धर्मशाला)

2nd ODI: 17 जून (लखनऊ)

3rd ODI: 20 जून- (चेन्नई)

अफगानिस्तान के खिलाफ भारत की वनडे टीम

शुभमन गिल (कप्तान), श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बरार, हर्ष दुबे।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version