Women’s T20 World Cup 2026 के शेड्यूल का सभी क्रिकेट फैंस को बेसब्री से इंतज़ार था और अब वो इंतज़ार खत्म हो गया है, महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के शेड्यूल का ऐलान हो गया है। पूरे सीजन के शेड्यूल का ऐलान कर दिया गया है। इस बार भारतीय महिला टीम अपने अभियान की शुरुआत 14 जून 2026 को एजबेस्टन में पाकिस्तान के खिलाफ करेगी। Women’s T20 World Cup 2026 में भारतीय महिला टीम कुल 5 मैच खेलेगी।
इस बार भारतीय टीम अपने सभी मैच 7:00 बजे से खेलेगी। इस कड़ी में हम आपको महिला टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के मैचों का पूरा शेड्यूल बताने जा रहे हैं।
ये है Women’s T20 World Cup 2026 में भारतीय महिला टीम का पूरा शेड्यूल
मैच 6 (14 जून) : भारत बनाम पाकिस्तान – एजबेस्टन – शाम 7:00 बजे
मैच 10 (17 जून) : भारत बनाम नीदरलैंड – हेडिंग्ले – शाम 7:00 बजे
मैच 18 (21 जून) : दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत – ओल्ड ट्रैफर्ड – शाम 7:00 बजे
मैच 23 (25 जून) : भारत बनाम बांग्लादेश – ओल्ड ट्रैफर्ड – शाम 7:00 बजे
मैच 30 (28 जून) : ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत – लॉर्ड्स – शाम 7:00 बजे
किस मैदान पर मैच खेला जाएगा भारत बनाम पाकिस्तान का मुकाबला
महिला टी वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच 14 जून को बर्मिंघम के एजबेस्टन क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच की शुरुआत भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से होगी।
महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का लाइव मैच कैसे देखें
Women’s T20 World Cup 2026 का ऑफिशियल पार्टनर भारत में StarSports नेटवर्क है। इस बड़े टूर्नामेंट का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। Jio Hotstar के पास क्रिकेट के इस पूरे टूर्नामेंट को दिखाने का लाइसेंस उपलब्ध है। आपको स्टार स्पोर्ट्स 1/एचडी और स्टार स्पोर्ट्स हिंदी/एचडी पर सभी मुकाबले देखने को मिलेंगे। इसके अलावा आप इस वर्ल्ड कप को जियो हॉटस्टार ऐप के माध्यम से भी देख सकते हैं।
Women’s T20 World Cup 2026 फ्री में कैसे देखें
अगर आप जियो मोबाइल सिम का रिचार्ज करते समय हॉटस्टार ऐप के साथ वाला प्लान लिया है, तो आसानी से पूरा महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का मैच देख सकते हैं। इसके अलावा, एंड्रॉयड टीवी में भी जियो हॉटस्टार ऐप डाउनलोड करके ऑनलाइन देख सकते हैं। जियो हॉटस्टार पर आप 5 मिनट तक फ्री लाइव मैच बिना किसी प्लान के भी देख सकते हैं।







