ENG vs IND: भारतीय क्रिकेट टीम और इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज जुलाई में खेली जाने वाली है। वहीं अब इस सीरीज के कुछ मुकाबलों के शुरू होने के समय को बदल दिया गया है. क्यूंकि ऐसा अब भारतीय दर्शकों को ध्यान में रख कर किया गया है। इसके चलते हुए अब पांच में से चार मुकाबले पहले भारतीय समय के हिसाब से रात 11 बजे से खेले जाने थे।
लेकिन अब ये मैच एक घंटे पहले यानी रात 10 बजे से शुरू होंगे। इसके अलावा अब इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने यह फैसला टीवी व्यूअरशिप का ज्यादा से ज्यादा लाभ लेने के मकसद से किया है। इसके अलावा भारत और इंग्लैंड के बीच जुलाई में आठ मुकाबले खेले जाएंगे। इनमें से पहले पांच टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। इसके बाद फिर तीन वनडे मैच खेले जाएंगे।
भारत और इंग्लैंड टी 20 मैचों की टाइमिंग बदली :-
इससे पहले जब इंग्लैंड और बीसीसीआई ने इस शेड्यूल को जारी किया था तो तब पांच में से चार मुकाबले रात 11 बजे से रखे गए थे। लेकिन अब ब्रॉडकास्टर्स से बात करने के बाद इनको रात 10 बजे से शुरू करने का फैसला लिया गया है।

इसके अलावा अब मैच शुरू करने की टाइमिंग बदलने से पहले स्कोई स्पोर्ट्स (ब्रिटेन) और सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क (भारत) से बात कर ली गई है। इसके अलावा आमतौर पर इंग्लैंड में टी20 मुकाबले शाम साढ़े छह बजे (स्थानीय समय) से खेले जाते हैं। लेकिन भारतीय टीम के मुकाबलों की वजह से इनको जल्दी कराया जा रहा है।
भारत-इंग्लैंड टी20 में नहीं चाहिए होगी फ्लडलाइट्स :-
इसके चलते हुए भारत-इंग्लैंड टी20 सीरीज की नई टाइमिंग का मतलब यह है कि अब ये सभी मैच फ्लडलाइट जलने से पहले ही समाप्त हो जाएंगे। क्यूंकि इंग्लैंड में गर्मियों में रात नौ बजे के बाद सूर्यास्त होता है।

इसके अलावा पिछले साल 2025 में ही इंग्लैंड ने भारतीय टीम के साथ सीरीज की टिकटों की बिक्री शुरू कर दी थी। वहीं इन टिकटों की काफी मांग रही है। इसके चलते हुए अब तीनों वनडे की सारी टिकट बिक चुकी हैं। जबकि पांच टी20 मैचों में कुछ सौ टिकटें ही बाकी बची हैं।
भारत के साथ सीरीज ख़जेलने से इंग्लैंड को होगा मुनाफा :-
इसके चलते हुए अब इंग्लिश बोर्ड को भारत के साथ लिमिटेड ओवर्स सीरीज के जरिए काफी मोटी कमाई होने की पूरी उम्मीद है। क्यूंकि अब उनकी तरफ से जारी एक रिपोर्ट में यह कहा गया है कि इस साल मोटा मुनाफा दर्ज किया जा सकता है। जबकि अगले साल एशेज सीरीज होने पर भी उनको नुकसान हो सकता है।

इसके अलावा भारतीय क्रिकेट टीम ने पिछले दिनों इंग्लैंड दौरे के लिए अपनी टी20 स्क्वॉड का ऐलान कर दिया था। वहीं इस बार श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारतीय टीम का चयन हुआ है। इसमें पहली बार युवा विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को भी चुना गया है। क्यूंकि इस समय उनके बारे में क्रिकेट जगत को काफी उत्सुकता है। इसके अलावा इस समय भारत टी20 फॉर्मेट का वर्ल्ड चैंपियन भी है।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







