Saturday, June 20

FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप 2026 से ठीक पहले एक बार फिर अमेरिका में गन कल्चर का खौफनाक चेहरा सामने आया है। क्यूंकि बीते शनिवार को मिसूरी राज्य के कंसास सिटी में हुई एक अंधाधुंध गोलीबारी की घटना में कम से कम 9 लोग घायल हो गए हैं।

इस बीच सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि यह वारदात उस जगह से केवल चार मील की दूरी पर हुई है, जहां इंग्लैंड की फुटबॉल टीम वर्ल्ड कप के दौरान अपना बेस कैंप बनाने वाली है। जबकि इस टूर्नामेंट के शुरू होने में अब कुछ ही दिन शेष हैं। ऐसे में इस तरह की सुरक्षा चूक और हिंसक घटना ने इस टूर्नामेंट के आयोजन पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।

हमलावर को गिरफ्तार नहीं कर पाई पुलिस :-

इसके बाद कंसास सिटी पुलिस विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अब इस गोलीबारी में घायल हुए सभी 9 लोगों की जान खतरे से बाहर बताई जा रही है। इसके अलावा इन घायल हुए लोगों में से कम से कम तीन पीड़ितों की स्थिति को देखते हुए उनको तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

Shooting Near England team Base Camp
Shooting Near England team Base Camp

इसके अलावा वहां की पुलिस ने यह पुष्टि की है कि इस मामले में अभी तक किसी भी संदिग्ध को हिरासत में नहीं लिया जा सका है। क्यूंकि वह हमलावर इस वारदात को अंजाम देकर वहां से फरार होने में कामयाब रहा है। वहीं अब उसकी तलाश में स्थानीय पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां छापेमारी कर रही हैं।

इस समय खतरे में है इंग्लैंड टीम का बेस कैंप :-

इसके अलावा यह पूरी घटना कंसास सिटी के स्वोप सॉकर विलेज से लगभग चार मील की दूरी पर हुई है। क्यूंकि इस मैदान पर इंग्लैंड की नेशनल फुटबॉल टीम वर्ल्ड कप के महामुकाबलों के लिए पसीना बहाने और ट्रेनिंग करने वाली है। लेकिन अब राहत की बात यह रही है कि इस घटना के वक्त इंग्लैंड की टीम कंसास सिटी नहीं पहुंची थी।

England Football team
England Football team

वहीं इस समय इंग्लिश टीम फ्लोरिडा के ओरलैंडो में है। यहां उनको बुधवार को कोस्टा रिका के खिलाफ एक वॉर्म-अप मैच खेलना है। इसके अलावा अब इस बड़ी सुरक्षा चूक को लेकर जब फुटबॉल एसोसिएशन के प्रवक्ता से संपर्क किया गया तो उन्होंने फिलहाल इस मामले पर कुछ भी कहने से इंकार कर दिया है।

अमेरिका में लगातार बढ़ रहा है गन कल्चर का खौफ :-

England Football team
England Football team

इसके अलावा इस समय अमेरिका जैसे शक्तिशाली देश में गन वायलेंस एक बेहद गंभीर और आम समस्या बन चुकी है। क्यूंकि अब गन वायलेंस आर्काइव के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार अकेले साल 2025 में ही अमेरिका भर में 400 से अधिक सामूहिक गोलीबारी की घटनाएं देखने को मिली थीं। इसके चलते हुए अब इस फीफा विश्व कप जैसे वैश्विक आयोजन से ठीक पहले हुई इस घटना ने इसमें हिस्सा ले रहे अन्य देशों के खिलाड़ियों और फैंस की सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ा दी हैं।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version