Thursday, June 11

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज काइल जैमीसन ने लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए पहले टेस्ट की पहली पारी में शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट अपने नाम किये थे। इस उपलब्धि के साथ वह लॉर्ड्स टेस्ट की पहली पारी में पांच विकेट लेने वाले तीसरे न्यूजीलैंड गेंदबाज बन गए हैं।

लॉर्ड्स में खेले गए ऐतिहासिक 150वें टेस्ट मैच में जैमीसन ने 14 ओवर में 62 रन देकर इंग्लैंड के 5 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। उनके इस बेहतरीन प्रदर्शन ने एक बार फिर उनकी गेंदबाजी के शानदार लय को दिखता है। इस कड़ी में हम आपको काइल जैमीसन के प्रदर्शन के बारे में बताने जा रहे हैं।

काइल जैमीसन की शानदार गेंदबाजी

काइल जैमीसन ने अपने शानदार स्पेल की शुरुआत टेस्ट डेब्यू कर रहे एमिलियो गे (8) को आउट करके की। इसके बाद उन्होंने लगातार सटीक गेंदबाजी करते हुए इंग्लैंड के बल्लेबाजी क्रम को झटके दिए। जैमीसन ने जेमी स्मिथ (1), बेन स्टोक्स (12) और गस एटकिंसन (4) को भी अपना शिकार बनाया। उन्होंने ओली रॉबिन्सन (1) का विकेट लेकर अपना पांच विकेट हॉल पूरा किया था। जैमीसन ने 14 ओवर में गेंदबाजी करते हुए 62 रन खर्च करते हुए यह शानदार उपलब्धि अपने नाम की थी।

पांच विकेट हॉल लेने वाले न्यूजीलैंड के दिग्गजों की लिस्ट में शामिल हुए जैमीसन

रिचर्ड हैडली लॉर्ड्स टेस्ट की पहली पारी में पांच विकेट लेने वाले न्यूजीलैंड के पहले गेंदबाज थे। उन्होंने अगस्त 1983 में यह उपलब्धि अपने नाम की थी और फिर जुलाई 1986 में इसे दोहराते हुए 6 विकेट अपने नाम किए थे।

इसके बाद जुलाई 1999 में पूर्व ऑलराउंडर क्रिस केर्न्स ने स्टीफन फ्लेमिंग की कप्तानी में इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट में 21.1 ओवर में 77 रन देकर 6 विकेट चटकाए और हैडली के रिकॉर्ड की बराबरी की थी। इसके बाद अब काइल जैमीसन भी इस खास लिस्ट में शामिल हो गए हैं।

पांच विकेट हॉल लेने वाले न्यूजीलैंड के 7वें गेंदबाज बने काइल जैमीसन

काइल जैमीसन अब लॉर्ड्स में टेस्ट क्रिकेट में पांच विकेट लेने वाले न्यूजीलैंड के सातवें गेंदबाज बन गए हैं। इस ऐतिहासिक मैदान पर टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा बार पांच विकेट लेने का रिकॉर्ड इयान बॉथम के नाम है, जिन्होंने यह उपलब्धि 8 बार अपने नाम दर्ज कराई है। उनके बाद जेम्स एंडरसन 7 और फ्रेड ट्रूमैन 5 बार पांच विकेट लेने के साथ लिस्ट में शामिल हैं। जैमीसन की शानदार गेंदबाजी का ही असर रहा कि इंग्लैंड की पहली पारी महज 140 रन पर सिमट गई।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में स्पोर्ट्स और गेमिंग कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version