Women’s T20 World Cup 2026: महिला टी-20 विएव कप 2026 के शुरू होने से पहले ही भारतीय महिला टीम ने वेस्टइंडीज की टीम के साथ अपना वार्म-अप मैच खेला है। इस मैच में खेलते हुए हरमनप्रीत कौर एंड कंपनी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कैरेबियाई महिला टीम को 26 रनों से हरा दिया है।

इस मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कैरेबियाई महिला टीम के लिए 180 रनों का लक्ष्य निर्धारित किया था। इसके बाद इन रनों को चेज करने आई विंडीज टीम 153 रन ही बना पाई थी। इसके चलते हुए भारतीय महिला टीम को 26 रनों से जीत मिल गई।

टीम इंडिया ने 26 रन से जीता मैच :-

भारतीय टीम का यह वार्म-अप मैच कार्डिफ में खेला गया था। इस मैच में भारतीय टीम द्वारा दिए गए 180 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम 8 विकेट खोकर 153 रन ही बना पाई थी। इसके चलते हुए उनको मैच में 26 रन से हार का सामना करना पड़ा है। जबकि वेस्टइंडीज की तरफ से इस मैच में उनकी सलामी बल्लेबाज डींद्र डॉटिन ने 44 गेंदों पर 49 रनों की पारी खेली थी। उनके अलावा शीमेन कैपबेल 22 गेंदों पर 25 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हो गईं थी।

Indian women's cricket team
Indian women’s cricket team

इसके अलावा आलिया एलेने 13, जैनिलिया ग्लासगो 19 रन पर आउट हुई थी। जबकि शॉनिशा हेक्टर 19 रन बनाकर नाबाद लौटीं थी। इसके चलते हुए वेस्टइंडीज की टीम अपने निर्धारित 20 ओवर में 153 रन ही बना पाई थी। इसके चलते हुए टीम इंडिया ने यह मैच 26 रनों से जीत लिया है। वहीं भारत की तरफ से इस मैच में श्रेयांका पाटिल ने 4 और राधा यादव ने 3 विकेट चटकाए थे। इन दोनों ने अपनी शानदार गेंदबाजी से टीम की जीत में काफी अहम भूमिका निभाई थी।

भारत ने वेस्टइंडीज को दिया था 180 रनों का लक्ष्य :-

वेस्टइंडीज टीम के साथ खेले गए अपने इस वॉर्म-अप मैच में भारतीय क्रिकेट टीम पहले बल्लेबाजी करने आई थी। इसके चलते हुए टीम इंडिया ने अपने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट गंवाकर 180 रनों का लक्ष्य निर्धारित किया था।

Indian women's cricket team
Indian women’s cricket team

इस मैच में भारत की तरफ से भारती फुलमाली ने सबसे बड़ी पारी खेली थी। इस मैच में वह 40 गेंद पर 56 रन बनाकर नाबाद लौटीं थी। जबकि स्मृति मंधाना ने 23 गेंदों पर 39, यास्तिका भाटिया ने 26 गेंदों पर 36 रन और शेफाली वर्मा ने 13 गेंदों पर 29 रन की पारी खेली थी।

14 जून को अपने विश्व कप अभियान को शुरू करेगी भारतीय टीम :-

इस बार 12 जून से महिला टी-20 विश्व कप 2026 की की शुरुआत होने वाली है। वहीं इस टूर्नामेंट का पहला मैच मेजबान इंग्लैंड और श्रीलंका क्रिकेट टीम के बीच खेला जाने वाला है।

Indian women's cricket team
Indian women’s cricket team

इसके अलावा भारतीय क्रिकेट टीम इस बार हरमनप्रीत कौर की कप्तानीमें अपना पहला मैच 14 जून को खेलने वाली है। इस मेगा टूर्नामेंट में उनका पहले मैच में सामना कट्टर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान से होने वाला है। भारत का यह मैच बर्मिघम में खेला जाएगा।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version