Friday, March 13

Champions Trophy 2025, PAK vs NZ: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आगाज पाकिस्तान में हुआ, जो कि 29 वर्षों के बाद किसी आईसीसी टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहा है। इस टूर्नामेंट का पहला मुकाबला मेजबान पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया। हालांकि, पाकिस्तान के लिए यह शुरुआत निराशाजनक रही, क्योंकि उसे न्यूजीलैंड के हाथों 60 रनों से हार का सामना करना पड़ा।

न्यूजीलैंड की दमदार बल्लेबाजी

पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 50 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 320 रन बनाए। इस पारी में विल यंग ने 107 गेंदों पर 107 रन की शानदार शतकीय पारी खेली। उनके अलावा टॉम लैथम ने भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 95 गेंदों में 118 रन बनाए और अंत तक नाबाद रहे। वहीं, ग्लेन फिलिप्स ने 61 रन की तेज़तर्रार पारी खेलकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुँचाया। लक्ष्य का पीछा करने उतारी पाकिस्तान की टीम 47.2 ओवर में 260 रन बनाकर सिमट गई और इस तरह से न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को 60 रनों से हराकर चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज जीत के साथ किया। 

टॉम लैथम बने प्लेयर ऑफ़ द मैच 

champions trophy, PAK vs NZ
champions trophy, PAK vs NZ/Getty Images

न्यूजीलैंड की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले बल्लेबाज टॉम लैथम को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ़ द मैच से नवाजा गया। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 104 गेंदों में 118 रनों की दमदार पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 10 चौके और 3 छक्के निकले।  

पाकिस्तान की खराब बल्लेबाजी

champions trophy, PAK vs NZ
champions trophy, PAK vs NZ/Getty Images

321 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम 47.2 ओवर में 260 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। बाबर आज़म ने 90 गेंदों में 64 रन बनाए, जबकि खुशदिल शाह ने 49 गेंदों पर 69 रनों की पारी खेली। लेकिन अन्य बल्लेबाजों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा, जिसकी वजह से पाकिस्तान यह मुकाबला 60 रन से हार गया।

पाकिस्तान को आगे करना होगा बेहतरीन प्रदर्शन

इस हार के साथ पाकिस्तान के लिए टूर्नामेंट में आगे की राह मुश्किल हो सकती है। टीम को अपने आगामी मुकाबलों में बेहतरीन प्रदर्शन करना होगा, ताकि सेमीफाइनल में जगह बना सके। वहीं, न्यूजीलैंड ने इस जीत के साथ अपने अभियान की शानदार शुरुआत की है और टूर्नामेंट में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरें पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer शिव मंगल सिंह (Shiv Mangal Singh) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version