Friday, February 13

Google News Sports Digest Hindi

Champions Trophy 2025: इस बार चैंपियंस ट्रॉफी 2025 हाइब्रिड मॉडल के तहत खेली जाने वाली है। तभी तो इसके लिए जगहों को भी फाइनल कर लिया गया है। इस बारे में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आईसीसी को जानकारी दे दी है। हाइब्रिड मॉडल के तहत खेली जाने वाली चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (Champions Trophy 2025) में भारत के सभी मुकाबले यूएई में खेले जाएंगे।

Champions Trophy2025: अगर हाइब्रिड मॉडल से PCB ने किया इनकार तो दक्षिण अफ्रीका में स्थानांतरित होगी चैंपियंस ट्रॉफी
image source vis getty images

अभी (Champions Trophy 2025) इसका अधिकारिक ऐलान होना बाकी है। हालांकि इसके लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के पास श्रीलंका भी एक विकल्प था। लेकिन अंत में पीसीबी ने टीम इंडिया के मैचों के लिए यूएई पर मोहर लगा दी है। वहीं क्रिकबज की एक रिपोर्ट के अनुसार पीसीबी ने भारत के मैचों के लिए यूएई को चुन लिया है।

india and pakistan cricket team
image source via getty images

अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने ICC को इसके बारे में जानकारी भी दे दी है। इसके लिए पीसीबी के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने एमिरेट्स क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन शेख मुबारक अल नाहयान के साथ (Champions Trophy 2025) मीटिंग की थी। अब इस मीटिंग के बाद यूएई के नाम पर मुहर लगी है। लेकिन इसको लेकर अभी तक ICC ने ऑफिसियल ऐलान नहीं किया है।

Champions Trophy 2025 कब और कहां खेला जाएगा भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला :-

india and pakistan cricket team
image source via getty images

एक खबर के अनुसार भारत और पाकिस्तान का महामुकाबला 23 फरवरी को खेला जाएगा। इन दोनों के बीच (Champions Trophy 2025) यह मुकाबला दुबई में खेला जा सकता है। इसके अलावा दुबई का स्टेडियम उसके दूसरे स्टेडियम अबू धाबी और शारजाह के मुकाबले काफी बड़ा है। तभी तो अब दुबई में भारत-पाकिस्तान की टीमों की भिड़ंत हो सकती है।

अगर ऐसा होगा तो लाहौर में खेला जाएगा फाइनल :-

india and pakistan cricket team
image source via getty images

इस बार चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (Champions Trophy 2025) में टीम इंडिया अपने सभी मैच यूएई में खेलने वाली है। भारतीय टीम अपने लीग मैचों के अलावा टूर्नामेंट के सेमीफाइनल और फाइनल मैच भी दुबई में ही खेलेगी। वहीं अगर इस बार टीम इंडिया नॉकआउट स्टेज से पहले ही बाहर हो जाती है तो फिर सेमीफाइनल और फाइनल लाहौर और रावलिपिंडी में खेले जाएंगे।

2 ग्रुप में बटेंगी सभी टीमें :-

india and pakistan cricket team
image source via getty images

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (Champions Trophy 2025) में इस बार सभी टीमों को 2 ग्रुप में बांटा जाएगा। इसके एक ग्रुप में भारत, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और बांग्लादेश की टीम को रखा जाएगा। जबकि इसके दूसरे ग्रुप में ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान की टीम को रखा जाएगा। अभी अफगानिस्तान की टीम काफी शानदार तरीके से क्रिकेट खेल रही है। क्यूंकि पिछले कुछ आईसीसी टूर्नामेंट में अफगानिस्तान की टीम ने यह साबित किया है कि वो किसी भी बड़ी टीम को हरा सकती है।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version