Friday, February 13

Google News Sports Digest Hindi

Joe Root: इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने भारत दौरे और चैंपियंस ट्रॉफी के लिए अपनी सीमित ओवरों की टीमों की घोषणा कर दी है। इस बार वनडे टीम में इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट (Joe Root) की वापसी हुई है। जबकि चोटिल होने की वजह से स्टार ऑल राउंडर बेन स्टोक्स को दोनों सीरीज से बाहर रखा गया हैं। इस बार जॉनी बेयरस्टो, सैम करन और रीस टॉपले जैसे प्रमुख खिलाड़ियों को भी इंग्लैंड की टीम में जगह नहीं मिली है।

Joe Root
image source via getty images

अगले महीने होने वाले भारत दौरे और चैंपियंस ट्रॉफी के लिए इंग्लैंड की पुरुष चयन समिति ने सीमित ओवरों की टीमों की घोषणा कर दी है। इन दोनों सीरीजों के लिए टीमों में 15-15 खिलाड़ी चुने हैं। वहीं इस बार इंग्लैंड पुरुष टीम नए वाइट-बॉल कोच ब्रेंडन मैकुलम की कोचिंग में अपना पहला अभियान भारत में शुरू करेगी।

Joe Root
image source via getty images

इसके अलावा इंग्लैंड की टीम के सबसे अनुभवी बल्लेबाज जो रूट (Joe Root) वनडे टीम में वापसी कर रहे है। जबकि टीम के स्टार ऑल राउंडर बेन स्टोक्स को भारत दौरे और चैंपियंस ट्रॉफी दोनों से बाहर रखा गया है। वहीं हम आपको यहां पर बता देना चाहते है कि जो रूट (Joe Root) साल 2023 में भारत में हुए वनडे वर्ल्ड कप के बाद पहली बार टीम में शामिल हुए हैं।

Joe Root के वनडे आंकड़े :-

इंग्लैंड की टीम के लिए इस बार जो रूट (Joe Root) दोनों सीरीज में काफी अहम खिलाड़ी बन सकते है। इसके अलावा साल 2023 विश्व कप के बाद से अपना पहला वनडे खेलने के लिए वह (Joe Root) अब पूरी तरह से तैयार है। जो रूट (Joe Root) के एकदिवसीय फॉर्मेट में बहुत अच्छे आंकड़े हैं।

Joe Root
image source via getty images

उन्होंने 171 मैचों में खेलते हुए 47.60 के औसत से 6522 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके (Joe Root) बल्ले से 16 शतक भी आए है। इसके अलावा स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स को हैमिल्टन में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे और अंतिम टेस्ट के दौरान घुटने में चोट लग गई थी। तभी तो उनको इस बार टीम में नहीं चुना गया है।

कई बड़े खिलाड़ियों को किया गया ड्रॉप :-

इंग्लैंड टीम के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो टी20 विश्व कप 2024 के बाद से टीम का हिस्सा नहीं हैं। तभी तो उनको चयनकर्ताओं ने भारत दौरे और चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भी अनदेखा कर दिया है। जबकि सैम करन, रीस टॉप्ले, मैथ्यू पॉट्स और विल जैक्स को भी टीम में जगह नहीं मिली है।

Joe Root
image source via getty images

भारत के खिलाफ वनडे सीरीज और चैंपियंस ट्रॉफी के लिए इंग्लैंड की टीम :- जोस बटलर (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, जैकब बेथेल, हैरी ब्रूक, ब्रायडन कार्स, बेन डकेट, जेमी ओवरटन, जेमी स्मिथ, लियाम लिविंगस्टोन, आदिल राशिद, जो रूट, साकिब महमूद, फिल साल्ट और मार्क वुड।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version