ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश दौरे के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। इस टूर में व्हाइट बॉल की सीरीज खेली जानी है। दोनों टीमों के बीच 3 वनडे और 3 टी20 मैच खेले जाने हैं।

ऑस्ट्रेलिया के बांग्लादेश दौरे की शुरुआत 9 जून से होनी है। मिचेल मार्श एक बार फिर से वनडे में खेलते हुए नहीं दिखेंगे। तो चलिए जानते हैं कि बांग्लादेश दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम में किन खिलाड़ियों को जगह दी गई है?

जॉश इंग्लिस संभालेंगे कप्तानी

बांग्लादेश दौरे में एक बार फिर जॉस इंग्लिस ऑस्ट्रेलिया की वनडे टीम की कप्तानी संभालते हुए नजर आएंगे। मिचेल मार्श अभी पूरी तरह से फिट नहीं हुए है इसलिए वो सिर्फ टी20 मैचों में ही खेलेंगे। इंग्लिस ने पाकिस्तान दौरे में खेले गए वनडे मैचों में भी मार्श की अनुपस्थिति में कमान संभाली थी। हालांकि टीम को 2-1 से हार का सामना करना पड़ा था।

मिचेल मार्श करेंगे टी20 टीम में कप्तानी

टी20 मैचों में मिचेल मार्श कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। आईपीएल में ही वह चोटिल हो गए थे जिसके बाद से उन्होंने कोई भी मैच नहीं खेला है। टी20 वर्ल्ड कप में भी ऑस्ट्रेलिया का प्रदर्शन काफी खराब था लेकिन उसके बाद भी सेलेक्टर्स का भरोसा उनके ऊपर बरकरार है। इसलिए उनको बांग्लादेश दौरे में टी20 सीरीज में कप्तान बनाया गया है।

ट्रैविस हेड को दिया गया बांग्लादेश टूर में रेस्ट

ऑस्ट्रेलिया के ओपनिंग बल्लेबाज ट्रेविस हेड को बांग्लादेश दौरे में आराम दिया गया है। क्योंकि, इसके बाद उनको साउथ अफ्रीका और घरेलू टेस्ट सीजन में हिस्सा लेना है जिसके चलते उन्हें अभी आराम दिया गया है।

अगले साल वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल और वर्ल्ड कप को देखते हुए सेलेक्टर्स खिलाड़ियों के वर्क लोड मैनेजमेंट कर रहे हैं। जिसके चलते तीनों फॉर्मेट खेलने वाले खिलाड़ियों को लगातार आराम दिया जा रहा है।

वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम: जेवियर बार्टलेट, एलेक्स कैरी, कूपर कॉनॉली, बेन ड्वार्शियस, नाथन एलिस, कैमरन ग्रीन, जोश इंग्लिस (कप्तान), मैथ्यू कुहनेमैन, मार्नस लाबुशेन, टॉड मर्फी, ओली पीक, मैथ्यू रेनशॉ, लियाम स्कॉट, मैट शॉर्ट, एडम ज़म्पा।

टी20 मैचों के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम: मिचेल मार्श (कप्तान), जेवियर बार्टलेट, कूपर कॉनॉली, टिम डेविड, जोएल डेविस, नाथन एलिस, कैमरन ग्रीन, आरोन हार्डी, जोश इंग्लिस, स्पेंसर जॉनसन, मैथ्यू कुहनेमैन, रिले मेरेडिथ, जोश फिलिप, मैथ्यू रेनशॉ, एडम ज़म्पा।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version