FIFA World Cup 2026: इस समय तमाम राजनीतिक तनावों और वीजा संबंधी अड़चनों को पार करते हुए ईरान की फुटबॉल टीम फीफा वर्ल्ड कप 2026 में भाग लेने के लिए आखिरकार मेक्सिको पहुंच गई है। वहीं अब इस फीफा वर्ल्ड कप 2026 को शुरू होने में महज कुछ ही दिन शेष बचे हैं।

इस बीच तुर्की के अंताल्या में कड़े प्रैक्टिस सेशन के बाद अब ईरानी फुटबॉल टीम बीते शनिवार को फ्लाइट से रवाना हुई और रविवार दोपहर मेक्सिको के तिजुआना शहर पहुंच गई है। इसके चलते हुए अब ईरानी टीम ने सोशल मीडिया पर हाय मेक्सिको लिखकर अपनी तस्वीरें शेयर कीं हैं। इनमें ईरानी खिलाड़ी सफेद शर्ट और नीले ब्लेजर के मैचिंग सूट में दिखाई दे रहे हैं।

तनाव के बावजूद फीफा विश्व कप खेला ईरान :-

इसके अलावा इसी साल फरवरी के महीने में अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर किए गए हमलों के बाद से ही ईरानी टीम के वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने पर काले बादल मंडरा रहे थे। इसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए ईरानी टीम के शामिल होने को अनुचित बताया था।

Iran Men Football Team
Iran Men Football Team

इसके बाद ईरानी फुटबॉल एसोसिएशन ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई थी और साफ किया था कि यह टूर्नामेंट फीफा का है न कि किसी एक देश का। उनके इसी अडिग फैसले के चलते हुए आज यह ईरानी टीम मैदान पर उतरने को पूरी तरह से तैयार है।

अमरीका ने काटे सपोर्ट स्टाफ के वीजा :-

इसके अलावा ईरानी फुटबॉल टीम की इस विश्व कप यात्रा में सबसे बड़ा रोड़ा वीजा को लेकर आया है। क्यूंकि शुरुआत में ईरानी टीम को अमेरिकी राज्य एरिजोना में अपना कैंप लगाना था। लेकिन तब पाबंदियों के कारण ईरानी टीम को अपना प्लान बदलना पड़ा था।

Iran Men Football Team
Iran Men Football Team

वहीं अभी हाल ही में अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने स्पष्ट किया था कि ईरानी फुटबॉल खिलाड़ियों का स्वागत है लेकिन उनके साथ आने वाले सैन्य पृष्ठभूमि या इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स से जुड़े लोगों को एंट्री नहीं दी जाएगी। तब अपनी इसी नीति के तहत अमेरिकी प्रशासन ने ईरान फुटबॉल फेडरेशन के अध्यक्ष और पूर्व IRGC कमांडर मेहदी ताज समेत करीब एक दर्जन कोच, ट्रेनर और मेडिकल स्टाफ के वीजा रिजेक्ट कर दिए थे।

मेक्सिको के राष्ट्रपति ने दिया ईरान का साथ :-

इसके अलावा जब अमेरिकी पाबंदियों के कारण ईरानी फुटबॉल टीम का अभ्यास सत्र अधर में लटक गया था तब मेक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शिनबाम ने खेल भावना दिखाते हुए मई में ईरान को अपने यहां मेजबानी की पेशकश की थी।

Iran Men Football Team
Iran Men Football Team

इसके बाद तब मेक्सिको की इस मदद के चलते हुए ईरानी फुटबॉल टीम अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे पाई है। क्यूंकि इस बार फीफा वर्ल्ड कप की संयुक्त मेजबानी अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको मिलकर कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला मैच खेलेगी ईरानी टीम :-

इसके अलावा फीफा विश्व कप 2026 टूर्नामेंट में ईरान की फुटबॉल टीम ग्रुप-जी का हिस्सा है। वहीं इस टूर्नामेंट में यह ईरानी टीम अपने अभियान की शुरुआत 15 जून को कैलिफोर्निया के इंगलेवुड में न्यूजीलैंड टीम के खिलाफ मैच खेलकर करेगी।

iran football team
Iran Men Football Team

इसके बाद फिर यह ईरानी टीम अगले दो कड़े मुकाबले 21 जून को बेल्जियम और 26 जून को मिस्र के खिलाफ खेलने वाली है। इसके अलावा अब अपने सीमित सपोर्ट स्टाफ और भारी राजनीतिक दबाव के बीच यह देखना काफी दिलचस्प होगा कि ईरानी खिलाड़ी मैदान पर कैसा प्रदर्शन करने में सफल होते हैं।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version