FIFA World Cup 2026: आज वीरवार, 11 जून से फीफा विश्व कप 2026 का आगाज होने वाला है। इसके चलते हुए आज सभी फुटबॉल प्रेमियों का इंतजार भी अब समाप्त होने वाला है। वहीं इस बार फीफा विश्व कप 2026 में कुल 48 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इसके चलते हुए इस बार कुल 104 मैच खेले जाने वाले हैं। जबकि इस मेगा टूर्नामेंट का फाइनल मैच 19 जुलाई को खेला जाएगा।
इसके अलावा इस बार मेरिका, कनाडा और मैक्सिको की मेजबानी में खेले जाने वाले इस फीफा विश्व कप 2026 का भारत में भी काफी क्रेज देखने को मिलता है। इसके अलावा आइए आपको बताते हैं कि भारतीय फैंस इस टूर्नामेंट के मैच कहां लाइव देख सकते हैं और ये सभी मैच कितने बजे से शुरू होने वाले हैं।
आज 11 जून से शुरू होगा फीफा विश्व कप 2026 :-
आज वीरवार 11 जून से शुरू होने वाले फीफा विश्व कप 2026 में कुल 104 मुकाबले खेले जाएंगे। लेकिन भारत में इसकी शुरुआत 12 जून से होगी। इन मैचों के लिए 16 शहरों को चुना गया है। इसके चलते हुए अब यह टूर्नामेंट इतिहास का सबसे बड़ा और सबसे लंबा होने वाला है। क्यूंकि इस बार इसमें कुल 48 टीमें हिंसा लेने वाली हैं। इसके लिए इन सभी टीमों को 12 ग्रुप में बांटा गया है और हर ग्रुप में 4-4 टीमें रहेंगी।

इसके अलावा ग्रुप स्टेज के बाद हर ग्रुप की टॉप-2 टीमें और सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली 8 तीसरे स्थान की टीमें नॉकआउट राउंड में पहुंच जाएंगी। इसके बाद फिर टूर्नामेंट के राउंड ऑफ 32, राउंड ऑफ 16, क्वार्टरफाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। इस बीच हम आपको यहां पर बता देना चाहते हैं कि इस मेगा टूर्नामेंट की मेजबानी अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको जैसे 3 बड़े देश कर रहे हैं। ऐसा भी अब पहली बार ही हो रह्या है जब फीफा वर्ल्ड कप 2026 की मेजबानी एक साथ 3 देश मिलकर कर रहे हैं।
जानिए भारत में कितने बजे शुरू होंगे मैच :-
इस समय भारत में भी इस फुटबॉल विश्व कप 2026 का खुमार सिर चढ़कर बोल रहा है। क्यूंकि देश के हर गली-नुक्कड़ पर अब फुटबॉल की ही चर्चा हो रही है। वहीं अब हर किसी को बाद इस मेगा टूर्नामेंट के शुरू होने का इन्तजार है। इसके अलावा इस बार सभी भारतीय फैंस को एक बार फिर फीफा वर्ल्ड कप 2026 के मैचों को लाइव देखने के लिए अपनी नींदें खराब करनी पड़ेंगी।

इस बार फुटबॉल के विश्व कप की मेजबानी अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको को मिली है। वहीं इन देशों के समय और टाइमजोन में काफी बड़ा अंतर है। इसके चलते हुए ही भारत में ये सभी मैच देर रात से शुरू होंगे। इस बीच अब हम आपको यह बताते चलें कि इस मेगा टूर्नामेंट का ओपनिंग मैच मेक्सिको और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समयानुसार 12 जून को 12:30 AM बजे खेला जाएगा।
अधिकांश मैच भारतीय समयानुसार इन स्लॉट्स में शुरू होने की है उम्मीद :-
रात 12:30 बजे (IST)
सुबह 3:30 बजे (IST)
सुबह 6:30 बजे (IST)
सुबह 7:30 बजे (IST) – कुछ मुकाबले
भारत में आप कहां LIVE देख सकेंगे फीफा विश्व कप 2026 के मैच :-
इसके अलावा इस बार FIFA वर्ल्ड कप 2026 के मैचों के टेलीकास्ट राइट्स भारत में जी एंटरटेनमेंट ने खरीदे हैं। इसके चलते हुए इस बार टूर्नामेंट के मुकाबलों का लाइव टेलीकास्ट जी एंटरटेनमेंट के नए लॉन्च हुए स्पोर्ट्स चैनल पर होने वाला है।

जबकि इस बार सभी भारतीय फैंस हिंदी भाषा में मैच का आनंद ‘Unite8 Sports 1’ और ‘Unite8 Sports 1’ HD में ले सकेंगे। इसके अलावा इंग्लिश कमेंट्री के लिए फैंस ‘Unite8 Sports 2’ और ‘Unite8 Sports 2 HD’ के चैनल पर मैच को देख सकते हैं। इसके अलावा इस बार FIFA वर्ल्ड कप 2026 की लाइव स्ट्रीमिंग Zee5 ऐप और वेबसाइट पर होने वाली है।
जानिए FREE में कहां देख सकेंगे मैच :-

इस बार फीफा वर्ल्ड कप 2026 के मैचों को देखने के लिए वैसे तो आपको पैसे खर्च करने ही होंगे। लेकिन इस दौरान कुछ मैच हैं जिनका लुत्फ आप मुफ्त में भी उठा सकेंगे। क्यूंकि इस बार फीफा वर्ल्ड कप 2026 के 8 बड़े मैचों का प्रसारण DD स्पोर्ट्स चैनल पर होने वाला है। इसके अलावा इस बार फ्री मैचों में टूर्नामेंट का ओपनिंग मैच, चार क्वार्टर फाइनल मैच, दो सेमीफाइनल मैच और फाइनल मैच शामिल होगा।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







