श्रीलंका की टीम इस समय वेस्टइंडीज का दौरा कर रही है। दोनों टीमों के बीच इस टूर में मल्टी फॉर्मेट सीरीज खेली जा रही है। यह सीरीज अगले साल होने वाले वर्ल्ड कप के लिहाज से भी अहम हैं। श्रीलंका ने पहले मैच में जीत दर्ज करके सीरीज में बढ़त बनाई थी।

क्योंकि अब टूर्नामेंट को शुरू होने में बहुत समय नहीं है ऐसे में वो अभी से ही प्लानिंग करना चाहेंगी। तो चलिए जानते हैं कि आप श्रीलंका बनाम वेस्टइंडीज के बीच आखिरी मैच लाइव कहां पर देख सकते हैं?

वेस्टइंडीज बनाम श्रीलंका के बीच तीसरा मैच कहाँ खेला जाएगा?

वेस्टइंडीज बनाम श्रीलंका के बीच तीसरा मैच 8 जून को विंडीज़ के जमैका के सबीना पार्क स्टेडियम में खेला जाना है। इस मैच में टॉस भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे और मुकाबला 7:30 बजे शुरू होगा।

वेस्टइंडीज बनाम श्रीलंका के बीच आखिरी मैच का फॉर्मेट?

वेस्टइंडीज बनाम श्रीलंका के बीच तीसरा मैच वनडे फॉर्मेट में खेला जाएगा। इस मैच में दोनों टीमें जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेंगी।

वेस्टइंडीज बनाम श्रीलंका वनडे मैच का लाइव प्रसारण कहाँ देखें?

वेस्टइंडीज बनाम श्रीलंका के होस्टिंग राइट्स भारत में किसी टीवी चैनल के पास नहीं हैं। टीवी पर आप इसका लाइव प्रसारण नहीं देख सकते हैं।

वेस्टइंडीज बनाम श्रीलंका के तीसरे मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहाँ पर देखें?

वेस्टइंडीज बनाम श्रीलंका के तीसरे वनडे की लाइव स्ट्रीमिंग को फैंस भारत में फैनकोड ऐप या वेबसाइट पर लाइव देख सकते हैं। हालांकि इसके लिए आपको सब्सक्रिप्शन लेना पड़ेगा।

वेस्टइंडीज की स्क्वाड: अकीम ऑगस्टे, जॉन कैंपबेल, शाई होप (कप्तान एवं विकेटकीपर), कीसी कार्टि, शेरफेन रदरफोर्ड, शिमरोन हेटमायर, रोस्टन चेज़, जस्टिन ग्रीव्स, गुडाकेश मोती, अल्जारी जोसेफ, शमर जोसेफ, मैथ्यू फोर्डे, शमर स्प्रिंगर, जेडन सील्स, आमिर जांगू।

श्रीलंका स्क्वाड: पथुम निसांका, कामिल मिशारा, कुसल मेंडिस (कप्तान और विकेटकीपर), चैरिथ असलांका, कामिंडु मेंडिस, जेनिथ लियानगे, वानिंदु हसरंगा, डुनिथ वेललागे, दिलशान मदुशंका, दुष्मंथा चमीरा, ईशान मलिंगा, महीश थेक्षाना, पवन रथनायके, प्रमोद मदुशन, असिथा फर्नांडो, मिलन प्रियनाथ रथनायके।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version