Saturday, June 20

Women’s T20 World Cup 2026: ऑस्ट्रेलिया महिला टीम 13 जून को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाले महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अपने पहले मुकाबले में पूरी तरह फिट खिलाड़ियों के साथ उतर पाएगी या नहीं, इस पर अभी भी संशय बना हुआ है। युवा बल्लेबाज़ फीबी लिचफील्ड जांघ की मांसपेशी (क्वाड्रिसेप्स) की चोट से जूझ रही हैं, जिसके चलते वह टूर्नामेंट से पहले खेले गए तीनों अभ्यास मैचों में हिस्सा नहीं ले पायी हैं। इस कड़ी में में हम आपको बताने जार रहे हैं कि लिचफील्ड साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपना पहला मुकाबल खेलेंगी या नहीं।

फीबी लिचफील्ड के खेलने पर सस्पेंस बरकरार

फीबी लिचफील्ड ने 4 जून को ससेक्स के अरुंडेल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एक मुकाबला जरूर खेला था, लेकिन उससे पहले और बाद में हुए अभ्यास मैचों में वह मैदान पर नहीं उतरीं। पहले मैच से दो दिन पहले ऑस्ट्रेलिया की मुख्य कोच शेली निट्स्के ने भी साफ किया कि फिलहाल नंबर तीन पर लिचफील्ड की बल्लेबाज़ी को लेकर कोई अंतिम फैसला नहीं लिया गया है। इनके फिटनेस पर AUS टीम का नजर बनी हुई है।

ऑस्ट्रेलिया महिला टीम में टॉप ऑर्डर में हो सकता है बदलाव

23 साल की फीबी लिचफील्ड के मैदान से बाहर रहने पर ऑलराउंडर एनाबेल सदरलैंड ने प्रैक्टिस मैचों में नंबर तीन पर बल्लेबाज़ी करती हुई नजर आई। 2025 से अब तक महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में लिचफील्ड ऑस्ट्रेलिया के लिए तीसरी सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी रही हैं, केवल ओपनर बेथ मूनी और जॉर्जिया वोल इस रेस में उनसे आगे हैं।

ऑस्ट्रेलिया की कोच शेली निट्स्के ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि लिचफील्ड टीम के लिए उपलब्ध रहेंगी। उनकी जांघ की मांसपेशी में हल्की परेशानी थी, इसलिए उन्हें दो प्रैक्टिस मैचों में आराम दिया गया। कोच का भरोसा है कि वह टूर्नामेंट के पहले ग्रुप स्टेज के मैच में खेल सकती हैं।

यह भी पढ़े: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 स्क्वॉड: सभी टीमों और खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट यहां देखें

लिचफील्ड अगर नहीं खेलती हिं तो बढ़ सकती है ऑस्ट्रेलिया महिला की परेशानी

अगर लिचफील्ड टीम में नहीं खेलती हैं, तो ऑस्ट्रेलिया की टॉप ऑर्डर बल्लेबाज़ी को काफी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। एनाबेल सदरलैंड के पास लिचफील्ड जैसा अनुभव नहीं है। अपने महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर में, उन्होंने कभी भी नंबर पांच या उससे ऊपर बल्लेबाज़ी नहीं की है। 23 मैचों में से 17 बार वह सातवें नंबर या उससे नीचे बल्लेबाज़ी करने उतरी हैं।

इस स्थिति में अगर फीबी इस बड़े मंच पर नहीं खेलटी है, तो ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए परेशानी का सबब बन सकता है।

यह भी पढ़े:  महिला टी20 वर्ल्ड कप इतिहास के 20 सबसे बड़े रिकॉर्ड पर एक नजर

Women’s T20 World Cup 2026 के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम

ऑस्ट्रेलिया टीम स्क्वाड

सोफी मोलिनेक्स (कप्तान), निकोला कैरी, ऐश गार्डनर, किम गार्थ, लूसी हैमिल्टन, ग्रेस हैरिस, अलाना किंग, फोबे लिट्चफील्ड, ताहलिया मैकग्रा, बेथ मूनी, एलिस पेरी, मेगन शट, एनाबेल सदरलैंड, जॉर्जिया वोल और जॉर्जिया वेयरहम ।

यह भी पढ़े: ICC ने विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 की प्राइज मनी की घोषित, इस बार हुआ 10 गुना का उछाल

Women’s T20 World Cup 2026 के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम के मैचों का शेड्यूल

  • (13 जून) : ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका : ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर – ग्रुप 1 – 19:00 (भारतीय समयनुसार)
  • (17 जून) : ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश : हेडिंग्ले – ग्रुप 1 – 15:00 (भारतीय समयनुसार)
  • (20 जून) : ऑस्ट्रेलिया बनाम नीदरलैंड्स : हैम्पशायर – ग्रुप 1- 15:00 (भारतीय समयनुसार)
  • (23 जून) : ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान : हेडिंग्ले – ग्रुप 1- 23:00 (भारतीय समयनुसार)
  • (28 जून) : ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत : लॉर्ड्स – ग्रुप – 1 – 19:00 (भारतीय समयनुसार)

महिला T20 वर्ल्ड कप की लेटेस्ट न्यूज के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में स्पोर्ट्स और गेमिंग कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version