Saturday, June 20

विमेंस टी20 वर्ल्ड कप को शुरू होने में कुछ समय बाकी है। सभी टीमें इस टूर्नामेंट को जीतने के लिए जोरों शोरों से तैयारी में जुटी हुई हैं। ताकि खिताब जीतने की दावेदारी और मजबूत हो सकें।

टीम इंडिया ने भी इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज खेली थी ताकि वो परिस्थितियों से वाकिफ हो सकें। इसी बीच आईसीसी ने विमेंस टी20 वर्ल्ड कप के लिए प्राइज मनी की घोषणा कर दी है। तो चलिए जानते हैं कि इस बार विजेता और उपविजेता को कितनी रकम मिलने वाली है?

टी20 वर्ल्ड कप विजेता को मिलेंगे इतना प्राइज

आईसीसी ने इस साल 12 जून से शुरू होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए प्राइज मनी की घोषणा कर दी है। इस बार टी20 वर्ल्ड कप विजेता टीम के ऊपर आईसीसी जमकर पैसा खर्च रही है। खिताब जीतने वाली टीम को 2,340,000 डॉलर यानी भारतीय रुपयों में लगभग 65 करोड़ रुपए मिलेंगे।

रनरअप को मिलेगी इतनी रकम

टी20 वर्ल्ड कप उपविजेता को इस बार आईसीसी ने 1,170,000 डॉलर यानी भारतीय रुपयों में लगभग 32 करोड़ रुपए मिलेंगे। यह रकम आईपीएल विजेता आरसीबी से भी लगभग 1.5 गुना है।

वहीं सेमीफाइनल में पहुंचने वाली टीम की भी राशि में इजाफा किया गया है। टॉप 4 में पहुंचने वाली टीमों को 675,000 अमेरिकी डॉलर भारतीय रुपयों में 18 करोड़ रुपए मिलेंगे।

टूर्नामेंट खेलने पर मिलेंगे 7-7 करोड़

वहीं टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली टीमों को 7-7 करोड़ रुपए मिलेंगे। यहीं नहीं हर टीम को ग्रुप मैच जीतने पर 31,154 डॉलर भारतीय रुपयों में लगभग 90 लाख रुपए मिलेंगे।

पिछली बार से 10 गुना ज्यादा बढ़ी टी20 वर्ल्ड कप की प्राइज मनी

आईसीसी ने विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए 8,764,615 यूएस डॉलर की रिकॉर्ड इनामी प्राइज की घोषणा की है। यह पिछले बार की तुलना में लगभग 10 प्रतिशत ज्यादा है। भारतीय रुपए में करीब 244 करोड़ रुपये।

टी20 वर्ल्ड कप विजेता: 65 करोड़

टी20 वर्ल्ड कप उपविजेता: 32 करोड़

टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनलिस्ट: 18 करोड़

टी20 वर्ल्ड कप भाग लेने वाली टीमों को: 7 करोड़

हर मैच जीतने पर: 90 लाख

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version