बिग क्रिकेट लीग (BCL) सीजन 2, का आगाज 3 जून को हो चुका है। इसका मोटो पेशेवर क्रिकेट के दिग्गज और टैलेंटेड एमेच्योर खिलाड़ियों को एक ही मुकाबला में मैदान में लाना है।
इस बार इस टूर्नामेंट में छह टीमें शिखर धवन, क्रिस गेल, रॉस टेलर, हरभजन सिंह, तिलकरत्ने दिलशान और थिसारा परेरा जैसे क्रिकेट लेजेंड्स के साथ कुल 18 रोमांचक मैच में भाग लेंगे। इस लीग के सारे मुकाबले टी20 फॉर्मेट में खेले जाएंगे।
BCL का दूसरा एडिशन एक ही वेन्यू उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेला जाएगा। इस कड़ी में हम आपको बिग क्रिकेट लीग सीजन 2 का पूरा शेड्यूल और लाइव कैसे देखें इसके बारे में बताने जा रहे हैं।
बिग क्रिकेट लीग (BCL) सीजन 2 के सभी मैचों का पूरा शेड्यूल
पहले यह 11 मार्च से 22 मार्च 2026 तक होने वाला था, लेकिन अब सीज़न 2, 3 जून को ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय सिंह पथिक क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा है। इसे टालने का फ़ैसला मिडिल ईस्ट में जियोपॉलिटिकल हालात को देखते हुए लिया गया था।
- मैच 1: मुंबई मरीन्स बनाम यूपी ब्रिज स्टार्स – 3 जून – दोपहर 1:30 बजे (भारतीय समयानुसार)
- मैच 2: सदर्न स्पार्टन्स बनाम नॉर्दर्न चैलेंजर्स – 4 जून – सुबह 8:30 बजे (भारतीय समयानुसार)
- मैच 3: गुजरात डायमंड्स बनाम मुंबई मरीन्स – 4 जून – दोपहर 1:30 बजे (भारतीय समयानुसार)
- मैच 4: नॉर्दर्न चैलेंजर्स बनाम यूपी ब्रिज स्टार्स – 5 जून – सुबह 8:30 बजे (भारतीय समयानुसार)
- मैच 5: एमपी टाइगर्स बनाम सदर्न स्पार्टन्स – 5 जून – दोपहर 1:30 बजे (भारतीय समयानुसार)
- मैच 6: गुजरात डायमंड्स बनाम यूपी ब्रिज स्टार्स – 6 जून – सुबह 8:30 बजे (भारतीय समयानुसार)
- मैच 7: मुंबई मरीन्स बनाम नॉर्दर्न चैलेंजर्स – 6 जून – दोपहर 1:30 बजे (भारतीय समयानुसार)
- मैच 8: गुजरात डायमंड्स बनाम सदर्न स्पार्टन्स – 7 जून – सुबह 8:30 बजे (भारतीय समयानुसार)
- मैच 9: एमपी टाइगर्स बनाम यूपी ब्रिज स्टार्स – 7 जून – दोपहर 1:30 बजे (भारतीय समयानुसार)
- मैच 10: गुजरात डायमंड्स बनाम एमपी टाइगर्स – 9 जून – सुबह 8:30 बजे (भारतीय समयानुसार)
- मैच 11: यूपी ब्रिज स्टार्स बनाम सदर्न स्पार्टन्स – 9 जून – दोपहर 1:30 बजे (भारतीय समयानुसार)
- मैच 12: मुंबई मरीन्स बनाम एमपी टाइगर्स – 10 जून – सुबह 8:30 बजे (भारतीय समयानुसार)
- मैच 13: गुजरात डायमंड्स बनाम नॉर्दर्न चैलेंजर्स – 10 जून – दोपहर 1:30 बजे (भारतीय समयानुसार)
- मैच 14: मुंबई मरीन्स बनाम सदर्न स्पार्टन्स – 11 जून – सुबह 8:30 बजे (भारतीय समयानुसार)
- मैच 15: एमपी टाइगर्स बनाम नॉर्दर्न चैलेंजर्स – 11 जून – दोपहर 1:30 बजे (भारतीय समयानुसार)
- सेमीफाइनल 1: टीम 1 (TBC) बनाम टीम 2 (TBC) – 12 जून – सुबह 8:30 बजे (भारतीय समयानुसार)
- सेमीफाइनल 2: टीम 1 (TBC) बनाम टीम 2 (TBC) – 12 जून – दोपहर 1:30 बजे (भारतीय समयानुसार)
- फाइनल: टीम 1 (TBC) बनाम टीम 2 (TBC) – 13 जून – दोपहर 1:30 बजे (भारतीय समयानुसार)
बिग क्रिकेट लीग सीजन 2 लाइव मैच कहाँ और कैसे देखें?
बिग क्रिकेट लीग टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग को फैंस FanCode ऐप या वेबसाइट पर लाइव देख सकते हैं। हालांकि, इसके लिए फैंस को सब्सक्रिप्शन लेना आवश्यक होगा।
लाइव स्ट्रीमिंग – FanCode, Sony Liv







