Thursday, June 11

वैभव सूर्यवंशी की लोकप्रियता लगातार बढ़ती जा रही है। दिन प्रति दिन उनके प्रदर्शन को देखकर लोग उनके फैंस बनते जा रहे है। उनके क्रेज अब काफी बढ़ चुका है और उसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पहले इंडिया ए की सीरीज लाइव नहीं आती थी लेकिन अब उसकी भी लाइव स्ट्रीमिंग होने जा रही है। तो चलिए जानते हैं कि आप उसे कहां पर लाइव देख सकते है?

9 से 21 जून तक खेली जाएगी ट्राई सीरीज

इंडिया ए की टीम श्रीलंका में ट्राई सीरीज खेलेगी। इस सीरीज में भारत के अलावा श्रीलंका और अफगानिस्तान की टीम भी भाग लेंगी। ट्राई सीरीज की शुरुआत 9 जून से श्रीलंका में होना है।

इंडिया ट्राई सीरीज में तिलक वर्मा टीम की कमान संभालते हुए नजर आएंगे। लेकिन पूरा फोकस सिर्फ वैभव सूर्यवंशी के ऊपर है। क्योंकि जिस अंदाज में उन्होंने बल्लेबाजी की है सभी उसके कायल हो गए है। इसलिए हर जगह 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज की चर्चा है।

टीम इंडिया को अगले साल वर्ल्ड कप खेलना है इसलिए अभी से ही ही तैयारी में लगी हुई है। फिर से इंडिया ए के टूर शुरू हो गए है ताकि यंग जेनरेशन को भी रेडी किया जा सकें। इसलिए टीम में बहुत से युवा खिलाड़ियों को मौका दिया गया है जो भारतीय टीम के लिए खेल सकते हैं।

सोनी लिव पर किया जाएगा लाइव टेलीकास्ट

इंडिया ए की सीरीज का आम तौर पर लाइव प्रसारण नहीं किया जाता है। लेकिन इस बार वैभव सूर्यवंशी के बढ़ते क्रेज को देखते हुए अब यह मैच लाइव टेलीकास्ट किए जाएंगे। इंडिया ए की ट्राई सीरीज को आप सोनी लिव ऐप या वेबसाइट पर देख सकते हैं। हालांकि इसके लिए आपको सब्सक्रिप्शन लेना पड़ेगा।

ट्राई सीरीज का फुल शेड्यूल

 9 जून 2026 – इंडिया A vs श्रीलंका A

11 जून 2026 – इंडिया A vs अफगानिस्तान A

13 जून 2026 – अफगानिस्तान A vs श्रीलंका A

15 जून 2026 – इंडिया A vs श्रीलंका A

17 जून 2026 – इंडिया A vs अफगानिस्तान A

19 जून 2026 – अफगानिस्तान A vs श्रीलंका A

21 जून 2026 – फाइनल

श्रीलंका दौरे के लिए इंडिया A स्क्वॉड

तिलक वर्मा (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़ (उपकप्तान), प्रियांश आर्य, वैभव सूर्यवंशी, आयुष बदोनी, निशांत सिंधु, सूर्यांश शेडगे, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), विप्राज निगम, यश ठाकुर, युवराज सिंह, अंशुल कंबोज, अर्शद खान और अनुकूल रॉय।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version