Wednesday, June 10

टीम इंडिया का अफगानिस्तान के खिलाफ इकलौता टेस्ट सीरीज शुरू होने वाला है। इस मैच के लिए भारतीय टीम मुल्लांपुर पहुंच चुकी है और अभ्यास शुरू हो गया है। लेकिन मोहम्मद सिराज के खेलने के ऊपर सस्पेंस बरकरार है कि वो अफगान टीम के खिलाफ मैच में खेलेंगे या नहीं? तो चलिए जानते हैं कि वो इस टेस्ट मैच में खेलते हुए दिखाई देंगे या नहीं तो उनकी जगह पर कौन खेलेगा?

अफगानिस्तान के खिलाफ नहीं खेलेंगे सिराज

आपको बता दें कि मोहम्मद सिराज अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच खेलते हुए नजर नहीं आएंगे। क्योंकि, उन्होंने हाल ही में कुछ दिन पहले आईपीएल फाइनल खेला था और उनके वर्क लोड को मैनेज करने के लिए उन्हें रेस्ट दिया गया। इसके बाद भारतीय टीम को श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलनी है।

वर्क लोड को मैनेज करने के लिए दिया गया रेस्ट

सिराज के वर्क लोड को इसलिए मैनेज किया जा रहा है ताकि टेस्ट मैचों के लिए वो उपलब्ध हो सकें। श्रीलंका और न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज बहुत अहम होने वाली है। क्योंकि, अगर इसमें एक भी हार मिलती है तो फाइनल खेलने का सपना टूट सकता है। इसलिए उन्हें अभी आराम दिया जा रहा है।

आकिब नबी को बतौर नेट बॉलर दिया गया मौका

मोहम्मद सिराज की गैरमौजूदगी में घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले आकिब नबी को मौका दिया गया है। वो रणजी ट्रॉफी में ऑल टाइम हाईएस्ट विकेट टेकर में से हैं। इसलिए उनको जगह दी गई है। हालांकि उनको टेस्ट टीम में नहीं सिर्फ नेट बॉलर के रूप में जगह दी गई है।

यहीं नहीं उनको टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने का मौका मिल सकता है। आकिब नबी को शानदार प्रदर्शन करने के बाद भी टेस्ट टीम में मौका नहीं दिया गया था जिसकी वजह से सेलेक्टर्स को आलोचना का शिकार होना पड़ा था।

उनके अलावा गुर्जपनीत सिंह, सारांश जैन, प्रिंस यादव, जीशान अंसारी और शिवांग कुमार को नेट बॉलर के रूप में शामिल किया गया है।

फर्स्ट क्लास में शानदार हैं आकिब नबी का रिकॉर्ड

आकिब नबी ने फर्स्ट क्लास मैचों में 41 मैचों की 67 पारियों में 156 विकेट चटकाए हैं। इस दौरान वह फर्स्ट क्लास में 4 बार 10 विकेट और 16 बार फाइफर ले चुके हैं। इसके अलावा वो बल्लेबाजी से भी थोड़ा योगदान दे सकते हैं। फर्स्ट क्लास में उन्होंने 2 अर्धशतक भी जड़े हैं।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version