Thursday, June 11

सूर्यकुमार कुमार को खराब फॉर्म के चलते टी20 टीम की कप्तानी से हटाया जा सकता है। बीसीसीआई की अगली मीटिंग में यह निर्णय लिया जाएगा। लेकिन उनकी जगह पर किसको कप्तान बनाए जाए इस पर भी फैसला हो चुका है।

ईशान किशन और श्रेयस अय्यर कप्तानी के दावेदार हैं। तो चलिए जानते हैं कि उनकी जगह पर किसको टीम इंडिया का अगला टी20 कप्तान बनाया न सकता है।

सूर्यकुमार यादव से छीनी जा सकती है टी20 कप्तानी

मीडिया खबरों की मानें, तो सूर्यकुमार यादव से टीम इंडिया की टी20 कप्तानी छीनी जा सकती है। वो जब से कप्तान बने थे तब से ही उनके बल्ले से रन आना बंद हो गए थे।

टी20 वर्ल्ड कप से पहले सूर्यकुमार यादव ने थोड़े रन बनाए थे तो लगा था कि वह फॉर्म में आ गए हैं लेकिन उसके बाद फिर वैसा ही हाल और उनके रन आना बंद हो गए जिसके चलते सेलेक्टर्स ने उनको कप्तानी से हटाने का फैसला किया है।

श्रेयस अय्यर है फ्रंट रनर

श्रेयस अय्यर इस समय टी20 टीम में कप्तानी के फ्रंट रनर है। उनकी कप्तानी में आइपीएल में पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। श्रेयस ने अपनी कप्तानी में पिछले 3 सालों में दो फाइनल खेले हैं जिसमें एक में वो चैंपियन बने हैं जबकि दूसरी बार रनरअप रहे हैं।

मीडिया खबरों की मानें, तो श्रेयस को कैप्टन बनाया जा सकता है। जबकि, वो पिछले कई सालों से टीम इंडिया की टी20 टीम का हिस्सा नहीं है।

ईशान किशन भी है कप्तानी के दावेदार

ईशान किशन भी टीम इंडिया के टी20 कप्तान बनाए जाने के दावेदार हैं। उन्होंने घरेलू क्रिकेट के साथ साथ इंटरनेशनल में भी अच्छा प्रदर्शन किया था। उनकी कप्तानी में झारखंड ने शानदार परफॉर्म करते हुए सैय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी जीती थी। जिसमें वो हाईएस्ट स्कोरर भी थे।

यहीं नहीं उसके बाद उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में इंडिया के लिए काफी अच्छा खेल था। इस साल आईपीएल में पैट कमिंस की अनुपस्थिति में उन्होंने हैदराबाद की कमान संभाली थी और उसमें टीम का प्रदर्शन बढ़िया रहा था।

श्रेयस बनेंगे टीम इंडिया के अगले टी20 कैप्टन

श्रेयस अय्यर ही टीम इंडिया के अगले टी20 कैप्टन बनाए जाएंगे। क्योंकि सेलेक्टर्स उनके प्रदर्शन से काफी खुश है और टीम मैनेजमेंट और हेड कोच गौतम गंभीर भी उनके नाम पर राजी हो गए हैं। इसलिए उन्हें कप्तान बनाया जा सकता है।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version