Thursday, June 11

टीम इंडिया को अफगानिस्तान वनडे सीरीज से पहले बड़ा झटका लगा है। टीम के दिग्गज ऑलराउंडर चोट की वजह से बाहर हो गए है। उनकी जगह पर अभी किसी खिलाड़ी को स्क्वाड में जगह नहीं दी गई है। तो चलिए जानते है कि कौन है वह खिलाड़ी?

हार्दिक पांड्या चोट के चलते अफगानिस्तान सीरीज से हुए बाहर

आपको बता दें, कि भारतीय टीम के दिग्गज ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज से बाहर हो गए है। वो पैर की चोट की वजह से रूल आउट हो गए हैं। हार्दिक को आईपीएल के दौरान पीठ में ऐंठन की समस्या हुई थी जिसके चलते उन्होंने कुछ मुकाबले मिस किए थे।

क्वार्डिसेप्स इंजरी के चलते हार्दिक हुए बाहर

हार्दिक को बैक इंजरी की शिकायत काफी लंबे समय से है जिसके चलते उनको वर्क लोड को मैनेज किया जाता है ताकि वह चोटिल न हो जाए। अफगानिस्तान सीरीज से पहले उनकी बैक इंजरी पूरी तरह से सही हो गई थी और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ने उन्हें फिट घोषित किया था। लेकिन पैर की चोट की वजह से वह पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं।

सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में करेंगे रिहैब

हार्दिक पांड्या बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में ही रिहैब करेंगे। अगले साल टीम इंडिया को वर्ल्ड कप खेलना है और उसमें टीम की मुख्य काफी हार्दिक ही हैं। इसलिए टीम मैनेजमेंट और सेलेक्टर्स उनके वर्क लोड को मैनेज करना चाहेंगे ताकि वह आईसीसी टूर्नामेंट का हिस्सा बन सकें।

नीतीश कुमार रेड्डी कर सकते हैं प्लेइंग 11 में हार्दिक को रिप्लेस

बीसीसीआई ने अब तक हार्दिक पांड्या की इंजरी रिप्लेसमेंट का ऐलान नहीं किया है। क्योंकि टीम में पहले से ही नीतीश कुमार रेड्डी मौजूद हैं और उन्होंने हाल ही में आईपीएल में बल्ले और गेंद से काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। जिसके चलते उन्हें वनडे टीकम में जगह दी गई थी। नीतीश के हार्दिक के बैकअप के रूप में देखा जा रहा है।

नीतीश कुमार रेड्डी टेस्ट में पहले ही अच्छा प्रदर्शन कर चुके हैं और इस साल आईपीएल में उन्होंने अपनी पेस भी बढ़ाई है जिसका फायदा उन्हें हुआ था।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version