Wednesday, June 17

Ben Stokes: नाइट क्लब विवाद के बाद अब बेन स्टोक्स से इंग्लैंड टेस्ट क्रिकेट टीम की कप्तानी छीनी जा सकती है। वहीं न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम पर लॉर्ड्स टेस्ट में जीत के बाद नाइट क्लब जाने और वहां झगड़े में शामिल रहने के बाद अब बेन स्टोक्स का करियर खतरे में आ गया है। क्यूंकि अब इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने कप्तान बेन स्टोक्स और तेज गेंदबाज गस एटकिंसन के खिलाफ जांच बैठा दी है।

इसके चलते हुए अब इन दोनों का दी ओवल में न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर होना पड़ सकता है। लेकिन इस बीच अब ऐसी खबर आ रही है कि स्टोक्स अपना इंटरनेशनल करियर समाप्त कर सकते हैं। वहीं अब ब्रिटिश मीडिया की रिपोर्ट्स में कहा गया है कि अभी हल ही में हुए इस विवाद के बाद स्टोक्स इंग्लैंड की कप्तानी छोड़ने के साथ ही संन्यास का फैसला ले सकते हैं।

Ben Stokes
Ben Stokes

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के मौजूदा टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स अब इंग्लिश बोर्ड की कार्रवाई से पहले ही ऐसा कर सकते हैं। क्यूंकि इस समय वह यह नहीं चाहते हैं कि उनको कप्तानी से हटाया जाए। इसके चलते हुए अब वह ऐसे में कप्तानी छोड़ने और संन्यास लेने का बड़ा कदम उठा सकते हैं। वहीं इस बीच अब यह बताया जा रहा है कि हालिया इस विवाद के बाद उनको इंग्लैंड बोर्ड की तरफ से अल्टीमेटम भी दिया गया है।

ईसीबी ने दिया है स्टोक्स को कप्तानी छोड़ने का विकल्प :-

इसके अलावा अब ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट में कहा गया है कि ईसीबी की तरफ से स्टोक्स को कुछ विकल्प दिए गए हैं। उन विकल्पों में से एक यह भी है कि वह अपनी शर्तों पर कप्तानी छोड़ दें और टेस्ट खेलते रहें। इसके बाद अगर वह ऐसा नहीं करते हैं तो ईसीबी उनको टीम प्रोटोकॉल तोड़ने के चलते हटा सकता है।

Ben Stokes
Ben Stokes

ऐसा इस लिए किया गया है क्यूंकि एशेज में शराब और बाकी विवादों के बाद इंग्लिश क्रिकेट की छवि को सुधारने की बात की गई थी। लेकिन इस ताजा घटनाक्रम ने उन सब वादों और दावों की धज्जियां उड़ा कर रख दी हैं। इसके चलते हुए अब बेन स्टोक्स पर काफी दबाव बढ़ गया है।

बेन स्टोक्स हटे तो कौन होगा इंग्लैंड का कप्तान :-

इस बीच यह माना जा रहा है कि स्टोक्स इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर हो जाएं। क्यूंकि वह वनडे और टी20 क्रिकेट पहले ही छोड़ चुके हैं। वहीं इस समय काफी ज्यादा संभावना है कि स्टोक्स टेस्ट से रिटायर हो जाएं। इस बीच अगर वह हटते हैं या रिटायर होते हैं तो तब हैरी ब्रूक इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बन सकते हैं।

Harry Brook
Harry Brook

लेकिन तब हैरी ब्रूक भी पिछले साल न्यूजीलैंड दौरे पर पब में बाउंसर से झगड़ा करने के चलते विवादों में रहे थे। इसके बाद उनको वहां पर माफ़ी मांगनी पड़ी थी। इसके अलावा स्टोक्स पहले भी शराब और पब में झगड़े के चलते सुर्खियों में रहे हैं। साल 2016 के आसपास उनका गंभीर झगड़ा हुआ था। इसके चलते हुए तब उनको बोर्ड के द्वारा कड़ी डांट पड़ी थी। इसके चलते हुए उनको काफी समय तक क्रिकेट से दूर भी रहना पड़ा था।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version