BAN vs AUS ODI: बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम को वनडे में पहली बार सीरीज में हराकर इतिहास रच दिया है। क्यूंकि इस मैच ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाफ दूसरे वनडे में बांग्लादेश क्रिकेट टीम को डकवर्थ लुईस नियम के चलते हुए 5 विकेट से शानदार जीत मिली है।

वहीं इस दूसरे मैच के जीतने के साथ अब 3 मैचों की सीरीज में उसने 2-0 की अजेय बढ़त ले ली है। वहीं वनडे क्रिकेट इतिहास में पहला मौका है जब बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को किसी सीरीज में हराया है। इससे पहले पिछले मैच में बांग्लादेश को DLS नियम से 86 रन से जीत मिली थी।

आइए जाने मैच का पूरा लेखा-जोखा :-

इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने टॉस को जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। तब पहले बल्लेबाजी करने आई ऑस्ट्रेलियाई टीम के 3 बल्लेबाज खाता खोले बिना ही पवेलियन लौट गए थे। वहीं इस मैच में एक समय ऑस्ट्रेलिया टीम का स्कोर 5 विकेट खोकर 68 रन था।

Bangladesh team Defeats Australia
Bangladesh team Defeats Australia

इसके बाद उनके अनुभवी बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन (55*) और जेवियर बार्टलेट (52) के अर्धशतक की मदद से ऑस्ट्रेलिया की टीम 42 ओवर में 8 विकेट खोकर 187 रन का स्कोर खड़ा कर पाई थी। इस मैच में बांग्लादेश टीम की तरफ से गेंदबाजी में तस्कीन अहमद और मुस्तफिजुर रहमान ने 3-3 विकेट लिए थे। इसके बाद DLS नियम से बांग्लादेश को 41 ओवर में 192 रन बनाने थे। इसके बाद उन्होंने उस लक्ष्य को केवल 35 ओवर में ही हासिल कर लिया था।

बांग्लादेश के गेंदबाज ने की शानदार गेंदबाजी :-

इस मैच में बांग्लादेश टीम की तरफ से तस्कीन ने 8 ओवर गेंदबाजी करते हुए 33 रन देकर 3 विकेट लिए थे। इस बीच उन्होंने एक ओवर मेडन भी डाला था। जबकि अन्य गेंदबाज रहमान ने 7 ओवर गेंदबाजी करते हुए 27 रन देकर 3 बल्लेबाजों को आउट किया था।

Bangladesh team Defeats Australia
Bangladesh team Defeats Australia

इस बीच उन्होंने भी 2 ओवर मेडन डाले थे। वहीं इस दौरान उनकी गेंदबाजी इकॉनमी रेट 3.90 की रही थी। इस मैच में इन दोनों के अलावा तनवीर इस्लाम ने भी अच्छी गेंदबाजी करते हुए अपने 10 ओवर में 45 रन देकर 2 विकेट लिए थे।

लाबुशेन और बार्टलेट ने लगाया अर्धशतक :-

इसके अलावा इस मैच में ऑस्ट्रेलिया टीम की तरफ से लाबुशेन ने 85 गेंदों में 55 रन बनाए थे। अपनी इस पारी में उन्होंने 3 चौके लगाए थे। इस दौरान उनकी बल्लेबाजी स्ट्राइक रेट 64.71 की रही थी। जबकि इस दौरान उनके वनडे करियर का यह 13वां अर्धशतक भी था। इसके अलावा उन्होंने अभी तक 71 मैच की 63 पारियों में खेलते हुए 33.63 की बल्लेबाजी औसत से 1,951 रन बनाए हैं।

Bangladesh team Defeats Australia
Bangladesh team Defeats Australia

इसके अलावा अब बांग्लादेश की टीम के खिलाफ उनका यह पहला ही अर्धशतक भी था। उनके अलावा इसी मैच में बार्टलेट ने भी अपने वनडे करियर का पहला अर्धशतक लगे है। इस दौरान इन दोनों बल्लेबाजों के बीच 115 गेंद में 103 रन की साझेदारी भी हुई थी।

नजमुल हुसैन शांतो ने पूरे किए अपने 2,000 वनडे रन :-

इसके अलावा इस मैच में खेलते हुए नजमुल हुसैन शांतो ने बांग्लादेश की टीम के लिए 53 गेंदों में 41 रन बनाए थे। अपनी इस पारी में उन्होंने 5 चौके भी लगाए थे। इसके अलावा उन्होंने अपनी इस पारी के दौरान वनडे क्रिकेट में अपने 2,000 रन भी पूरे कर लिए हैं। वहीं इस बांग्लादेशी खिलाड़ी ने अभी तक 66 मैचों की 65 पारियों में खेलते हुए 33.16 की बल्लेबाजी औसत से 2,023 रन बनाए हैं। वहीं इस दौरान उनके बल्ले से 4 शतक और 12 अर्धशतक भी आए हैं। जबकि इस दौरान उनका वनडे में सर्वोच्च स्कोर नाबाद रहते हुए 122 रन का रहा है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version