Friday, February 13

Google News Sports Digest Hindi

Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दौरान भारतीय क्रिकेट टीम अपने सभी मुकाबले यूएई में खेलेगी। अब यह फैसला पीसीबी और यूएई के क्रिकेट बोर्ड के बीच बैठक के बाद लिया गया है। वहीं भारतीय टीम का पाकिस्तान टीम के साथ (Champions Trophy 2025) मुकाबला 23 फरवरी को होगा। जबकि सेमीफाइनल और फाइनल जैसे नॉकआउट मैच भी तटस्थ स्थानों पर आयोजित किए जाएंगे।

Champions Trophy: इस दिन होगा चैंपियंस ट्रॉफी पर अंतिम फैसला, आईसीसी ने बढ़ाई इसकी तारीख
image source via getty images

भारतीय क्रिकेट टीम के सभी (Champions Trophy 2025) मुकाबले यूएई में खेले जाएंगे। अब पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी और यूएई के वरिष्ठ मंत्री शेख नाहयान अल मुबारक की पाकिस्तान में हुई बैठक के बाद यह फैसला लिया गया है। वहीं शेख नाहयान अमीरात क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख भी हैं। उसके अलावा भारतीय टीम और पाकिस्तान की टीम के बीच (Champions Trophy 2025) मुकाबला 23 फरवरी को खेला जाएगा। इस बार भारत के ग्रुप में पाकिस्तान के अलावा बांग्लादेश और न्यूजीलैंड की टीम भी हैं। भारत 20 फरवरी को बांग्लादेश से और 2 मार्च को न्यूजीलैंड से भिड़ेगा। भारतीय टीम के ये सभी (Champions Trophy 2025) मुकाबले दुबई में खेले जाने की संभावना है।

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच होगा पहला मैच :-

india and pakistan cricket team
image source via getty images

चैंपियंस ट्रॉफी (Champions Trophy 2025) का डिफेंडिंग चैंपियन पाकिस्तान 19 फरवरी को कराची में न्यूजीलैंड के खिलाफ टूर्नामेंट की शुरुआत करेगा। जबकि पाकिस्तान का बांग्लादेश के खिलाफ आखिरी लीग मैच 27 फरवरी को रावलपिंडी में खेला जाएगा। वहीं दूसरे ग्रुप में अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका की टीम हैं। भारतीय टीम के अलावा दोनों ग्रुप के सभी मैच लाहौर, कराची और रावलपिंडी में खेले जाएंगे।

फाइनल मुकाबले के लिए होगा रिजर्व डे :-

india and pakistan cricket team
image source via getty images

चैंपियंस ट्रॉफी (Champions Trophy 2025) के दोनों सेमीफाइनल 4 मार्च (बिना रिजर्व डे) और 5 मार्च (रिजर्व डे के साथ) को होने वाले हैं। 9 मार्च को होने वाले फाइनल मैच के लिए भी एक रिजर्व डे रखा गया है। अगर इस बार भारत सेमीफाइनल में पहुंचता है तो पहला सेमीफाइनल यूएई में खेला जाएगा। वहीं अगर भारत क्वालीफाई नहीं करता है तो यह मैच पाकिस्तान में खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट (Champions Trophy 2025) का फाइनल लाहौर में होना है। इसके अलावा अगर भारत फाइनल में पहुंचता है तो इसे यूएई में कराने का प्रावधान है।

Champions Trophy 2025 पाकिस्तान टीम भी अब नहीं आएगी भारत :-

अब यह हाइब्रिड मॉडल सभी संबंधित पक्षों के बीच हुए समझौते के बाद ही तय हुआ है। वहीं इस समझौते के तहत साल 2027 तक भारत द्वारा आयोजित आईसीसी आयोजनों में पाकिस्तान के मैच भी तटस्थ स्थान पर खेले जाएंगे।

india and pakistan cricket team
image source via getty images

इसके अलावा सभी मामलों में, सेमीफाइनल और फाइनल जैसे नॉकआउट गेम भी तटस्थ स्थानों पर आयोजित किए जाएंगे। यह हाइब्रिड मॉडल वाला समझौता चैंपियंस ट्रॉफी से शुरू होगा। तभी तो अब भारत में होने वाले साल 2025 महिला वनडे विश्व कप और भारत और श्रीलंका द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित होने वाले साल 2026 पुरुष टी20 विश्व कप पर भी लागू होगा।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version