India vs Afghanistan: भारतीय क्रिकेट टीम ने अभी हाल ही में एकमात्र टेस्ट में खेलते हुए अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ पारी और 300 रन की रिकॉर्ड जीत दर्ज की है। इसके बाद अब इन दोनों देशों के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज खेली जाने वाली है।

इस वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 13 जून को धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाने वाला है। इसके अलावा अब टेस्ट की तरह ही टीम इंडिया इस वनडे सीरीज को जीतने के इरादे से मैदान पर उतरने वाली है। इसके अलावा आइए दोनों टीमों के बीच वनडे मैचों में सर्वाधिक रन बनाने वालों पर भी एक नजर डाल लेते हैं।

1. रोहित शर्मा – 150 रन :-

भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले गए वनडे मैचों में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के नाम पर ही दर्ज है। क्यूंकि रोहित ने बांग्लादेश टीम के खिलाफ अभी तक कुल 3 मैचों में खेलते हुए 75 की शानदार बल्लेबाजी औसत और 127.11 की स्ट्राइक रेट से 150 रन बनाए हैं।

Rohit Sharma
Rohit Sharma

इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक भी आया था। जबकि इस बीच उनका सर्वोच्च स्कोर 131 रन का रहा है। इसके अलावा उन्होंने अभी तक अफगानिस्तान टीम के खिलाफ वनडे में 17 चौके और 5 छक्के भी लगाए हैं।

2. मोहम्मद शहजाद – 146 रन :-

इस सूची में दूसरे पायदान पर अफगानिस्तान के बल्लेबाज मोहम्मद शहजाद का नाम आता है। इसके अलावा उन्होंने अभी तक भारतीय टीम के खिलाफ कुल 2 मैचों में खेलते हुए 73 की बल्लेबाजी औसत और 101.38 की स्ट्राइक रेट से 146 रन बनाए हैं। जबकि इस दौरान उन्होंने भारत के खिलाफ एक शतक भी लगाया था।

Mohammad Shahzad
Mohammad Shahzad

वहीं इस बीच उनका सर्वोच्च स्कोर 124 रन का रहा है। जबकि इस दौरान उनके बल्ले से हमें 13 चौके और 8 छक्के भी देखने को मिले हैं। इसके अलावा वह अपने वनडे करियर में 84 मैचों में 2,727 रन भी बना चुके हैं।

3. मोहम्मद नबी – 141 रन :-

इस सूची में तीसरे पायदान पर अफगानिस्तान टीम के स्टार ऑलराउंडर मोहम्मद नबी का नाम आता है। इसके अलावा उन्होंने अभी तक भारतीय टीम के खिलाफ कुल 4 मैचों में खेलते हुए 35.24 की बल्लेबाजी औसत और 89.24 की स्ट्राइक रेट से 141 रन बनाए हैं।

Mohammad Nabi
Mohammad Nabi

वहीं इस दौरान उन्होंने भारत के खिलाफ 2 अर्धशतक भी लगाए हैं। इसके अलावा इस दौरान उनका सर्वोच्च स्कोर भारत के खिलाफ 64 रन का रहा है। भारतीय टीम के खिलाफ उनके बल्ले से वनडे में अभी तक 8 चौके और 5 छक्के भी लगाए है। जबकि अभी तक वनडे में वह 176 मैचों में कुल 3,762 रन भी बना चुके हैं।

4. विराट कोहली – 122 रन :-

इस सूची में छुआते पायदान पर भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली का नाम आता है। उन्होंने अभी तक अफगानिस्तान की टीम के खिलाफ कुल 3 मैचों में खेलते हुए 122 की शानदार बल्लेबाजी औसत और 102.52 की स्ट्राइक रेट से 122 रन बनाए है।

Virat Kohli
Virat Kohli

जबकि इस बीच हमें उनके बल्ले से 2 अर्धशतक भी देखने को मिले हैं। वहीं इस दौरान उनका सर्वोच्च स्कोर 67 रन का रहा है। इसके अलावा उन्होंने अभी तक वनडे में अफगानी टीम के खिलाफ 11 चौके भी लगाए हैं। इसके अलावा वह अभी तक अपने वनडे करियर में 311 मैचों में 14,797 रन भी बना चुके हैं।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version