Friday, March 13

Champions Trophy 2025, IND vs BAN: भारत और बांग्लादेश के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का पहला मुकाबला 20 फरवरी को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस अहम मैच से पहले पिच को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरों में दस अलग-अलग पिच स्ट्रिप्स नजर आ रही हैं, जिससे क्रिकेट फैंस और विशेषज्ञों के बीच कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। भारत और बांग्लादेश के बीच मुकाबले को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं। पिच को लेकर चल रही अटकलों ने इस मैच को और भी दिलचस्प बना दिया है। यह देखना होगा कि पिच कैसी रहती है और कौन सी टीम इसका बेहतर उपयोग कर पाती है।

कौन सी स्ट्रिप होगी मैच के लिए तैयार?

IND vs BAN, Virat Kohli and Rohit Sharma (Champions Trophy 2025)
IND vs BAN, Virat Kohli and Rohit Sharma (Champions Trophy 2025)/Getty Images

मैच से महज कुछ घंटों पहले दुबई स्टेडियम की पिच की तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें पूरे मैदान पर दस अलग-अलग पिचें दिख रही हैं। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि भारत और बांग्लादेश के बीच मुकाबला किस पिच पर खेला जाएगा। इस रहस्य ने फैंस के बीच रोमांच बढ़ा दिया है, क्योंकि हाल ही में इसी मैदान पर ILT20 लीग के 15 मुकाबले खेले गए थे।

सूत्रों के अनुसार, टूर्नामेंट के लिए दो पिचें विशेष रूप से सुरक्षित रखी गई थीं, जिनका इस्तेमाल अब भारत और बांग्लादेश के मुकाबले में किया जा सकता है। हालांकि, ILT20 के प्लेऑफ मैचों के दौरान इन पिचों का इस्तेमाल किया गया था या नहीं, इस बारे में कोई ठोस जानकारी नहीं है।

गेंदबाजों और बल्लेबाजों को मिलेगा समान अवसर

PTI की एक रिपोर्ट के मुताबिक, चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में नई पिच के इस्तेमाल की संभावना है। इसका मतलब है कि मैच में न तो बल्लेबाजों को ज्यादा फायदा मिलेगा और न ही गेंदबाजों को किसी अतिरिक्त लाभ की उम्मीद करनी चाहिए। विशेषज्ञों का मानना है कि यह पिच बैलेंस्ड होगी, जिससे दोनों टीमों को बराबरी का मौका मिलेगा।

टीम इंडिया के सभी मुकाबले दुबई में

Champions Trophy 2025, IND vs BAN
Champions Trophy 2025, IND vs BAN/Getty Images

पाकिस्तान द्वारा आयोजित इस टूर्नामेंट में भारत ने सुरक्षा कारणों से पाकिस्तान का दौरा करने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद भारतीय टीम के सभी मुकाबले दुबई में आयोजित किए जाएंगे। भारत का पहला मैच 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ होगा। इसके बाद टीम 23 फरवरी को चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से भिड़ेगी, जो टूर्नामेंट के सबसे चर्चित मुकाबलों में से एक होगा। इसके बाद 2 मार्च को भारतीय टीम का अगला मुकाबला न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी ग्रुप स्टेज मैच खेला जाएगा।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरें पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer शिव मंगल सिंह (Shiv Mangal Singh) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version