Champions Trophy 2025, PAK vs NZ: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का पहला मुकाबला पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच कराची के मैदान में खेला जा रहा है और इस मुकाबले में पाकिस्तान के कप्तान मोहम्मद रिजवान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की टीम ने पाकिस्तान के सामने 50 ओवर में 320 रन बनाए। न्यूजीलैंड के लिए विल यंग और टॉम लाथम ने शतकीय पारी खेली और मध्यक्रम में ग्लेन फिलिप्स ने तेज गति से रन बनाकर टीम को और भी मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में शतक जड़ने वाले पहले खिलाड़ी बने विल यंग

न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज विल यंग चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में शतक जड़ने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने पाकिस्तान के खिलाफ कराची में शानदार शतकीय पारी खेली। विल यंग ने 107 गेंदों में अपनी सेंचुरी पूरी कर अपने करियर चौथा शतक लगाया। उनकी इस पारी का अंत नसीम शाह ने किया, यंग के लिए ये शतक बेहद खास है क्योंकि इस खिलाड़ी ने पहली बार एशियाई सरजमीं पर यह शतक लगाया है इसके साथ ही आपको यह भी बता दें कि, पाकिस्तान के खिलाफ भी उनका पहला शतक लगाया है।
विल यंग और टॉम लाथम ने संभाली न्यूजीलैंड की पारी
पाकिस्तान के खिलाफ न्यूजीलैंड की शुरुआत बेहद खराब रही थी। कॉन्वे महज 10 रन बनाकर आउट हो गए उसके बाद जल्द ही न्यूजीलैंड के अनुभवी बल्लेबाज विलियमसन ने भी 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद नए बल्लेबाज डैरेल मिचेल ने भी कुछ खास प्रदर्शन नहीं करा पाए और मात्र 10 रन बनाकर आउट हो गए। 3 विकेट जल्दी गंवाने के बाद न्यूजीलैंड की लड़खड़ाती हुई पारी को विल यंग और टॉम लाथम ने न्यूजीलैंड की पारी को संभाला। इन दोनों ही खिलाडियों ने काफी सकरात्मक क्रिकेट खेलते हुए पाकिस्तानी तेज गेंदबाजों और स्पिनर्स पर दबाव बनाया।
विल यंग और टॉम लाथम की बदौलत खड़ा किया 321 रनों का विशाल स्कोर

पहले विल यंग ने 113 गेंदों का सामना करते हुए 107 रनों को धमाकेदार पारी खेली और उसके बाद उनके आउट होने के बाद टॉम लाथम ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए शतकीय पारी खेलकर टीम को मजबूत स्थिति पर लाकर खड़ा कर दिया। न्यूजीलैंड के लिए अन्य बल्लेबाजों में ग्लेन फिलिप्स ने विस्फोटक पारी खेलते हुए 3 चौके और 4 छक्के की मदद से 39 गेंदों पर 61 रनों की पारी खेली। इन सभी खिलाडियों के दमदार प्रदर्शन की बदौलत न्यूजीलैंड की टीम ने पाकिस्तान के सामने 321 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया।
21 साल बाद लगा ऐसा शतक
विल यंग चैंपियंस ट्रॉफी में शतक लगाने वाले न्यूजीलैंड के सिर्फ दूसरे ओपनर हैं. 21 साल बाद किसी कीवी ओपनर ने चैंपियंस ट्रॉफी में शतक लगाया है। साल 2004 में नाथन एस्टल ने ये कमाल किया था, वैसे न्यूजीलैंड के चार खिलाड़ियों ने चैंपियंस ट्रॉफी में सेंचुरी लगाई है, इसमें विल यंग के अलावा नाथन एस्टल, क्रिस केर्न्स और केन विलियमसन शामिल हैं।
Latest Cricket News in Hindi, Latest Football News in Hindi, Latest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरें पाने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







