Wednesday, March 18

MS Dhoni: आईपीएल 2026 सीजन से पहले ही अब चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व दिग्गज कप्तान एमएस धोनी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट फेसबुक के अलावा अन्य प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें उनके नंबर-7 की जर्सी को हटाया जा रहा है। वहीं उसकी जगह पर नंबर-8 की जर्सी को रखा जा रहा है। क्यूंकि इस पर भी धोनी लिखा है। वहीं इस बीच अब धोनी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वारयल हो गया है।

इसके अलावा एम धोनी ने अपने वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि, “कुछ नंबर हमेशा याद रहते हैं। 7 उनमें से एक रहा है। लेकिन आज मैं 8 नंबर पर स्विच कर रहा हूं। आपको जल्द ही पता चल जाएगा क्यों।” इसके बाद अब धोनी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं अब उनके सभी फैंस के मन में कई तरह के सवाल उठ रहे हैं।

MS Dhoni
MS Dhoni

इसके अलावा इस बीच उनके सभी फैंस का कहना है कि क्या धोनी हमेशा के लिए अपनी जर्सी नंबर-7 बदल रहे हैं या फिर कोई प्रमोशन और ऐड के लिए ऐसा कर रहे हैं। लेकिन इसके बावजूद धोनी ने अपने कैप्शन में पहले ही लिख ही दिया है कि जल्द ही पता चल जाएगा कि वो ऐसा क्यों कर रहे हैं। तभी तो अब उनके सभी फैंस को इसका बड़ी बेसब्री से इंतजार है।

एमएस धोनी का जर्सी नंबर-7 है ऐतिहासिक :-

इसके अलावा एमएस धोनी का जर्सी नंबर-7 क्रिकेट इतिहास के सबसे प्रतिष्ठित और ऐतिहासिक नंबरों में से एक है। क्यूंकि उन्होंने इसी नंबर की जर्सी को पहनकर भारत को 3 आईसीसी ट्रॉफी (टी20 वर्ल्ड कप, वनडे वर्ल्ड कप, चैंपियंस ट्रॉफी) दिलाई थी।

इसके अलवा वो इसी जर्सी नंबर से आईपीएल की अपनी फ्रेंचाइजी टीम चेन्नई सुपर किंग्स को 5 बार चैंपियन भी बन चुके हैं। वहीं उनके बर्थडे नंबर पर उनकी जर्सी का नंबर रखा गया था।

बीसीसीआई ने पहले ही रिटायर कर दिया है धोनी का जर्सी नंबर-7 :-

हम बता देना चाहते हैं कि भारतीय क्रिकेट में एमएस धोनी के योगदान के सम्मान में बीसीसीआई ने उनके जर्सी नंबर को रिटायर कर दिया है। बीसीसीआई ने 15 दिसंबर 2023 को धोनी की जर्सी नंबर-7 को रिटायर कर दिया था। वहीं इंटरनेशनल क्रिकेट से उनके संन्यास लेने के 3 साल बाद बीसीसीआई ने उनकी जर्सी को रिटायर किया था।

MS Dhoni
MS Dhoni

इसके अलावा अब उनकी जर्सी का रिटायर करने का मतलब है कि अब कोई भी भारतीय खिलाड़ी इस नंबर को पहन नहीं पाएगा। इस बीच हम आपको यहां पर बता देना चाहते हैं कि भारतीय क्रिकेट के इतिहास में अभी तक केवल 2 ही खिलाड़ियों की जर्सी को रिटायर किया गया है। इस बीच धोनी के अलावा भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का जर्सी नंबर-10 को रिटायर किया गया है।

आईपीएल 2026 सीजन के लिए तैयार हैं एमएस धोनी :-

आईपीएल 2026 के इस आगामी सीजन में एमएस धोनी एक बार फिर से अपनी टीम चेन्नई सुपर किंग्स की जर्सी में खेलते हुए ही दिखाई देने वाले हैं। तभी तो अब सभी फैंस उनको देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

इसके लिए अब उन्होंने काफी समय पहले ही अपनी प्रैक्टिस शुरू कर दी थी। वहीं इस बार आईपीएल 2026 सीजन की शुरुआत आगामी 28 मार्च से होगी। जबकि चेन्नई सुपर किंग्स की टीम अपना पहला मैच 30 मार्च को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ गुवाहाटी में खेलने वाली है।

आईपीएल 2026 के लिए चेन्नई सुपर किंग्स का पूरा स्क्वाड इस प्रकार है :-

ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, डेवाल्ड ब्रेविस, एमएस धोनी, उर्विल पटेल, शिवम दुबे, जेमी ओवरटन, रामकृष्ण घोष, नूर अहमद, खलील अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजपनीत सिंह, नाथन एलिस, श्रेयस गोपाल, मुकेश चौधरी, संजू सैमसन (राजस्थान रॉयल्स से ट्रेड हुए) अकील हुसैन, प्रशांत वीर, कार्तिक शर्मा, राहुल चाहर, मैथ्यू शॉर्ट, अमन खान, सरफराज खान, मैट हैनरी, जैक फाउल्क्स.

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version