पाकिस्तान क्रिकेट में अक्सर ऐसे फैसले देखने को मिलते हैं जो चर्चा का विषय बन जाते हैं। वहीं, पाकिस्तानी फैंस भले ही PSL को IPL के बराबर बताने की कोशिश करें, लेकिन इस बार एक ऐसा निर्णय सामने आया है जिसने सभी को चौंका दिया है। पीएसएल में फ्रैंचाइज़ी ने सिर्फ एक टी20 मैच खेलने वाले खिलाड़ी को कप्तान बना दिया हैं।
हैदराबाद किंग्समैन ने मार्नस लाबुशेन को बनाया कप्तान
पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2026 से पहले नई फ्रेंचाइजी हैदराबाद किंग्समेन ने ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन को टीम का कप्तान बना दिया है। मजेदार बात यह है कि लाबुशेन को टी20 क्रिकेट में ज्यादा अनुभव नहीं है, फिर भी उन्हें यह बड़ी जिम्मेदारी दी गई है।
वह PSL में कप्तानी करने वाले तीसरे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले डेविड वार्नर को कराची किंग्स और एश्टन टर्नर को मुल्तान सुल्तान की कमान सौंपी जा चुकी है।
लाबुशेन ने खेला हैं सिर्फ एक टी20 इंटरनेशनल
लाबुशेन का टी20 रिकॉर्ड ज्यादा मजबूत नहीं रहा है। उन्होंने अब तक सिर्फ एक टी20 इंटरनेशनल मैच खेला है और जुलाई 2024 के बाद से केवल चार मुकाबले खेले हैं, जो उन्होंने बिग बैश लीग में ब्रिसबेन हीट के लिए खेले। हालांकि, वह टॉप ऑर्डर बल्लेबाज हैं और जरूरत पड़ने पर गेंदबाजी भी कर लेते हैं। उनके नाम 59 टी20 मैचों में 40 विकेट भी दर्ज हैं।
हैदराबाद किंग्समेन की टीम में ग्लेन मैक्सवेल, कुसल परेरा और सैम अयूब जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं, लेकिन इसके बावजूद फ्रेंचाइजी ने कप्तानी के लिए लाबुशेन पर भरोसा जताया है। टीम के हेड कोच Jason Gillespie होंगे, जबकि ग्रांट ब्रैडबर्न फील्डिंग कोच की भूमिका निभाएंगे।
लाहौर कलंदर्स के खिलाफ खेलना हैं पहला मैच
पीएसएल 2026 की शुरुआत हैदराबाद किंग्समेन के मुकाबले से होगी। टीम 26 मार्च को गद्दाफी स्टेडियम में तीन बार की चैंपियन लाहौर कलंदर्स के खिलाफ अपना पहला मैच खेलेगी। लाबुशेन के लिए यह कप्तानी एक बड़ा मौका भी है और चुनौती भी। अब देखना होगा कि सीमित अनुभव के बावजूद वह इस जिम्मेदारी को किस तरह निभाते हैं और टीम को कैसी शुरुआत दिला पाते हैं।







