ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर के ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन इस समय काफी विवादों में हैं। ग्रीन की ऑस्ट्रेलिया में एक पत्रकार से अभस हो गई हैं जिससे मामला काफी गर्मा गया है। यह घटना 17 मार्च 2026 को सिडनी में खेले गए शेफील्ड शील्ड मैच के बाद सामने आई। तो चलिए जानते हैं क्या है पूरा माजरा?
इंटरव्यू के दौरान हुआ बवाल, बीच में ही ख़त्म हुआ इंटरव्यू
इस मुकाबले में ग्रीन ने वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के लिए बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 135 रन बनाए। लम्बे समय के बाद वह शतक लगाने में सफल हुए और टीम को मुश्किल हालात से बाहर निकाला। हालांकि, इतनी शानदार पारी के बावजूद वह कुछ नाराज नजर आए।
मैच खत्म होने के बाद ग्रीन को मीडिया को इंटरव्यू देना था। लेकिन पहले कहा गया कि ग्रीन इंटरव्यू नहीं देंगे, फिर बाद में उन्होंने थोड़ी बातचीत के लिए हामी भर दी।
इंटरव्यू के दौरान टॉम डिसेंट नाम के एक ऑस्ट्रेलियाई पत्रकार ने उनकी हालिया फॉर्म को लेकर सवाल किया, जिससे ग्रीन असहज हो गए। उन्होंने सवाल का जवाब देने से इनकार करते हुए “वेस्ट ऑफ टाइम” कहकर बातचीत बीच में ही समाप्त कर दी।
कोच ने शांत कराया मामला
रिपोर्ट्स के मुताबिक, पत्रकार लंबे समय से उनके इंटरव्यू का इंतजार कर रहे थे, लेकिन बातचीत एक मिनट से भी कम समय में खत्म हो गई। जब पत्रकार ने इंतजार का जिक्र किया, तो ग्रीन ने उल्टा सवाल करते हुए कहा, “आप मेरे पीछे क्यों पड़े हैं?” स्थिति को संभालने के लिए वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के असिस्टेंट कोच ब्यू कैसन को बीच में आना पड़ा।
ग्रीन के रवैये ने सभी को किया हैरान
उन्होंने मामले को शांत किया और बाद में पत्रकार से माफी भी मांगी। बताया जा रहा है कि इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को भी दे दी गई है। कैमरून ग्रीन आमतौर पर शांत व्यवहार के लिए जाने जाते हैं, लेकिन इस घटना ने सभी को चौंका दिया है। अब देखना होगा कि आगे इस मामले में क्या कदम उठाए जाते हैं।







