Wednesday, February 11

Delhi Premier League 2024: दिल्ली प्रीमियर लीग 2024 (Delhi Premier League 2024) में 29 अगस्त को ईस्ट दिल्ली राइडर्स और पुरानी दिल्ली-6 के बीच मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में ईस्ट दिल्ली राइडर्स के दोनों सलामी बल्लेबाजों ने शानदार शतक लगाए। इसके चलते हुए इस मैच को दिल्ली राइडर्स की टीम ने 26 रनों से जीत लिया। इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए ईस्ट दिल्ली राइडर्स ने इस सीजन का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बना डाला।

Anuj Rawat and Simarjeet Singh
image source : X

इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए ईस्ट दिल्ली राइडर्स की टीम के दोनों सलामी बल्लेबाजों ने शतक लगाते हुए अपने निर्धारित 20 ओवर में कुल 241 रन बना डाले। वहीं जब इन बड़े रनों के लक्ष्य को बनाने के लिए पुरानी दिल्ली-6 की टीम मैदान में आई तो वह केवल 215 रन ही बना पाई। इस मुकाबले में पुरानी दिल्ली-6 के कप्तान ललित यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

Delhi Premier League 2024
image source : X

वहीं टॉस को हारकर ईस्ट दिल्ली राइडर्स को पहले बल्लेबाजी का न्योता मिला। इसके बाद ईस्ट दिल्ली राइडर्स के दोनों सलामी बल्लेबाज अनुज रावत और सिमरजीत सिंह ने पुरानी दिल्ली-6 के गेंदबाजों की जमकर क्लास लगाते हुए नाबाद शतक जड़ डाले। इन दोनों की परियों की बदौलत ईस्ट दिल्ली राइडर्स की टीम ने इस मुकाबले में अपने निर्धारित 20 ओवर में बिना विकेट गंवाए 241 रन बनाए।

Delhi Premier League 2024 ईस्ट दिल्ली राइडर्स के सलामी बल्लेबाजों ने जड़े शतक :-

इस मुकाबले में ईस्ट दिल्ली राइडर्स के विकेटकीपर बल्लेबाज अनुज रावत ने केवल 66 गेंदों पर नाबाद 121 रन बनाए। इन 121 रनों की पारी के दौरान उन्होंने 6 चौके और 11 छक्के भी लगाए। वहीं दूसरी ओर सिमरजीत सिंह ने भी केवल 57 गेंद पर नाबाद 108 रन की पारी खेली। इन 108 रनों की पारी के दौरान उन्होंने भी 7 चौके और 9 छक्के लगाए। वहीं इस मुकाबले में ईस्ट दिल्ली राइडर्स की टीम का एक भी विकेट नहीं गिरा।

Delhi Premier League 2024 बेकार गई पुरानी दिल्ली-6 के बल्लेबाज वंश बेदी की पारी :-

इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए ईस्ट दिल्ली राइडर्स की टीम ने पुरानी दिल्ली-6 को बनाने के लिए 242 रनों का पहाड़ जैसा लक्ष्य दिया। जब इन रनों का पीछा करने पुरानी दिल्ली-6 के बल्लेबाज आए तो उनकी शुरुआत काफी खराब रही। पुरानी दिल्ली-6 की टीम ने अपना पहला विकेट केवल 21 रन पर ही गंवा दिया।

Anuj Rawat
image source : X

इसके बाद फिर पुरानी दिल्ली-6 की टीम ने 33 और 34 के स्कोर पर अपने लगातार दो विकेट गंवाए। लेकिन इस मुकाबले में पुरानी दिल्ली-6 की टीम के बल्लेबाज वंश बेदी ने एक छोर से संभाले रखा। लेकिन दूसरे छोर से उनको कोई भी साथ नहीं मिला और लगातार अंतराल पर उनके विकेट गिरते चले गए। इस तरह से 151 के स्कोर तक पुरानी दिल्ली-6 की आधी टीम पवेलियन लौट गई।

East Delhi Riders
image source : X

इस मुकाबले में पुरानी दिल्ली-6 के बल्लेबाज वंश बेदी 96 रन बनाकर आउट हुए। इस तरह से अपने निर्धारित 20 ओवर में वह 8 विकेट के नुकसान पर केवल 215 रन ही बना पाई। वहीं इस मुकाबले में ईस्ट दिल्ली राइडर्स की तरफ से गेंदबाज हर्ष त्यागी ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए।

ये भी पढ़ें: जो रूट ने शतक जड़ रचा इतिहास, इंग्लैंड के लिए ऐसा करने वाले बने दूसरे बल्लेबाज, रोहित शर्मा को भी पछाड़ा

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version