Wednesday, February 18

साउथ अफ्रीका की टीम इन दिनों इंग्लैंड में है, जहाँ दोनों देशों के बीच व्हाइट बॉल की सीरीज खेली जानी है। वनडे सीरीज की शुरुआत 2 सितम्बर से होगी जबकि टी20 सीरीज 10 सितम्बर से खेली जाएगी। इस द्विपक्षीय श्रृंखला के लिए दोनों टीमें जमकर तैयारी करने में लगी हुई हैं।

यह सीरीज इसलिए भी ख़ास है क्योंकि अगले साल टी20 वर्ल्ड कप खेला जाना है और अफ्रीका की टीम रनर-अप है। तो चलिए जानते हैं कि द्विपक्षीय श्रृंखला की शुरुआत कब से होगी और आप भारत में इसे कब और कहाँ पर देख सकते हैं।

2 सितम्बर से शुरू होगी वनडे सीरीज

ENG vs SA
ENG vs SA

इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज की शुरुआत 2 सितम्बर से लीड्स के हेडिंग्ले स्टेडियम में खेली जाएगी, जबकि दूसरा मुकाबला 4 सितम्बर को लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स स्टेडियम में खेला जाएगा और आखिरी मैच 7 सितम्बर को साउथैम्प्टन में खेला जाएगा।

वहीं, टी20 सीरीज की शुरुआत 10 सितम्बर से कार्डिफ में होगी, जबकि दूसरा मैच 12 सितम्बर को मैनचेस्टर और तीसरा मैच 14 सितम्बर को नॉटिंघम में खेला जाएगा।

ओडीआई सीरीज कब हैं?

Date Match Venue
Sep 2 1st ODI
Headingley, Leeds
Sep 4 2nd ODI Lord’s, London
Sep 7 3rd ODI
The Rose Bowl, Southampton

टी20 सीरीज कब हैं?

Date Match Venue
Sep 10 1st T20I
Sophia Gardens, Cardiff
Sep 12 2nd T20I
Emirates Old Trafford, Manchester
Sep 14 3rd T20I
Trent Bridge, Nottingham

साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड सीरीज टीवी पर कहाँ देख सकते हैं?

साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच होने वाली व्हाइट बॉल की सीरीज को आप टीवी पर “सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क” पर देख सकते हैं।

कहाँ पर देखें अफ्रीका और इंग्लैंड सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग?

साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच व्हाइट बॉल सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग भारतीय फैंस ‘फैनकोड” पर देख सकते हैं।

कब शुरू होंगे वनडे मुकाबले?

इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच वनडे मुकाबले लोकल समयानुसार दोपहर “1 बजे” से जबकि भारतीय समयानुसार “शाम 5:30 बजे” से शुरू होंगे।

कब शुरू होंगे टी20 सीरीज के मुकाबले?

अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज के मैच लोकल समय 6:30 बजे से जबकि भारतीय समस्यानुसार रात के 11 बजे से मुकाबले शुरू होंगे।

वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड की टीम

हैरी ब्रूक (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, सोनी बेकर, टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, जोस बटलर (विकेटकीपर), ब्रायडन कार्स, बेन डकेट, विल जैक्स, साकिब महमूद, जेमी ओवरटन, आदिल रशीद, जो रूट, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर)

वनडे सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका का दल

टेम्बा बावुमा (कप्तान), कॉर्बिन बॉश, मैथ्यू ब्रीट्जके, डेवाल्ड ब्रेविस, नांद्रे बर्गर, टोनी डी जॉर्जी , केशव महाराज, क्वेना मफाका, एडेन मार्करम, वियान मुल्डर, सेनुरन मुथुसामी, लुंगी एनगिडी, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, कागिसो रबाडा, रयान रिकेल्टन, ट्रिस्टन स्टब्स।

टी20 सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका की टीम

एडेन मार्करम (कप्तान), केशव महाराज, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, कॉर्बिन बॉश, क्वेना मफाका, कैगिसो रबाडा, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, रयान रिकेल्टन, डोनोवन फरेरा, सेनुरान मुथुसामी, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को जानसन, लुंगी एनगिडी, लिज़ाद विलियम्स।

साउथ अफ्रीका टी20 के लिए इंग्लैंड का स्क्वाड

हैरी ब्रुक (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, जोस बटलर, ब्रायडन कार्स, लियाम डॉसन, बेन डकेट, विल जैक्स, साकिब महमूद, जेमी ओवरटन, आदिल राशिद, फिल साल्ट, जेमी स्मिथ, ल्यूक वुड।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version