ODI Cricket: इंग्लैंड क्रिकेट टीम और दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के बीच अभी हाल ही वनडे सीरीज खेली गई थी। इस सीरीज के पहले मैच में तब इंग्लैंड क्रिकेट टीम को 7 विकेट हार का सामना करना पड़ा था। इन दोनों के बीच यह मैच तब हेडिंग्ले में खेला गया था। इस मैच में मेजबान टीम केवल 131 रन पर ही ऑलआउट हो गई थी। वहीं इस मैच में अफ्रिकी गेंदबाजों के सामने इंग्लिश बल्लेबाजों ने काफी निराशाजनक प्रर्दशन किया था। आइए वनडे प्रारूप में दक्षिण अफ्रीका के विरुद्ध इंग्लैंड के सबसे कम स्कोर के बारे में भी जान लेते हैं।
1. इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका-103 रन, साल 1999 :-
साल 1999 में खेले गए वनडे विश्व कप मैच में इंग्लैंड की टीम को अफ्रीका टीम के खिलाफ 122 रन से हार का सामना करना पड़ा था। इन दोनों टीमों के बीच यह मैच तब ओवल में खेला गया था।

इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका की टीम 7 विकेट के नुकसान पर 225 रन के स्कोर पर ऑलआउट हो गई थी। इसके बाद इन रनों के जवाब में इंग्लैंड की टीम 41 ओवर में केवल 103 रन पर ही ऑलआउट हो गई थी। इस मैच में इंग्लैंड की तरफ से सबसे ज्यादा 21-21 रन ग्रीम हिक और नील फेयरब्रदर ने बनाए थे।
2. इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका – 111 रन , साल 2000 :-
साल 2000 में जोहांसबर्ग वनडे मैच में इंग्लैंड की टीम को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलते हुए 38 रन (डक वर्थ लुईस की मदद से) से हार का सामना करना पड़ा था। उस समय यह मैच बारिश से प्रभावित रहा था। तब इस मैच को 45-45 ओवरों का खेला गया था।

इस मैच में दक्षिण अफ्रीका की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 149 रन बनाए थे। इस मैच में अफ्रीका के लिए कप्तान हैंसी क्रोनिए ने 56 रन बनाए थे। इसके बाद इन रनों के जवाब में इंग्लैंड की टीम केवल 111 रन पर ही आलोट हो गई थी।
3. इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका – 115 रन, साल 1996 :-
साल 1996 में दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड की टीम के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए अपने सभी विकेट खोकर 129 रन बनाए थे। इस मैच में साउथ अफ्रीका की टीम की तरफ से ब्रायन मैकमिलन ने सर्वाधिक 45 रन बनाए थे।

इसके बाद इन रनों के जवाब में पूरी इंग्लिश टीम 115 रन पर ही सिमट गई थी। तब इन दोनों टीमों के बीच यह मैच ईस्ट लंदन में खेला गया था। वहीं इस मैच में इंग्लैंड की टीम को 14 रन से हार का सामना करना पड़ा था। इस मैच में इंग्लैंड की तरफ से सबसे ज्यादा 29 रन ग्रीम हिक ने बनाए थे।
4. इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका – 131 रन, साल 2025 :-
साल 2025 में खेले गए वनडे मैच में इंग्लैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 24.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 131 रन बनाए थे। तब इन दोनों के बीच यह मैच हेडिंग्ले में खेला गया था। इस मैच में इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा 54 रन जेमी स्मिथ ने बनाए थे।

जबकि अफ्रीका टीम के लिए सबसे ज्यादा 4 विकेट केशव महाराज ने लिए थे। इसके बाद इन रनों के जवाब में दक्षिण अफ्रीकी टीम ने 20.5 ओवर में 3 विकेट खोकर ही इस लक्ष्य को हासिल कर लिया था। तब इस मैच में दक्षिण अफ्रीका टीम की तरफ से बल्लेबाज एडेन मार्करम ने सर्वाधिक 86 रन की पारी खेली थी।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







