Friday, February 13

ODI Cricket: यह फॉर्मेट क्रिकेट का सीमित ओवरों का फॉर्मेट होता है। इस फॉर्मेट में खेलते हुए सभी खिलाड़ी जल्दी से अपने अर्धशतक और शतक को पूरा करने के बारे में सोचते हैं। इसमें खेलते हुए एक टीम दूसरी टीम के लिए बड़े से बड़ा स्कोर खड़ा करने की कोशिश करती है।

तभी तो इसमें खेलते हुए कई टीमें बड़े से बड़ा स्कोर खड़ा करते हुए अपने नाम को रिकॉर्ड बुक में भी दर्ज करा लेती है। इस सीमित ओवर के फॉर्मेट में खेलते हुए काफी रिकॉर्ड हर बार बनते और टूटते रहते हैं। इस बीच आज हम आपको यहां पर बताने जा रहे हैं कि किन गेंदबाजों ने वनडे फॉर्मेट में खेलते हुए सबसे तेज 50 विकेट लिए हैं।

1. अजंता मेंडिस :-

Ajantha Mendis
Ajantha Mendis

श्रीलंका क्रिकेट टीम के पूर्व मिस्ट्री स्पिन गेंदबाज अजंता मेंडिस इस मामले में पहले नंबर पर आते हैं। उन्होंने केवल 19 वनडे मैचों में खेलते हुए इस कारनामे को हासिल किया था।

2. संदीप लामिछाने :-

Sandeep Lamichhane
Sandeep Lamichhane

नेपाल क्रिकेट टीम के सबसे सफल स्पिन गेंदबाज संदीप लामिछाने इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर आते हैं। उन्होंने इस कारनामे को 22 वनडे मैचों में खेलते हुए किया था।

3. अजित अगरकर :-

Ajit Agarkar
Ajit Agarkar

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज अजित अगरकर इस मामले में तीसरे नंबर पर आते हैं। उन्होंने 23 वनडे मैचों में खेलते हुए इन 50 विकेट लेने वाले कारनामे को किया था।

4. मिशेल मैक्लेनाघन :-

Mitchell McClenaghan
Mitchell McClenaghan

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मिशेल मैक्लेनाघन ने भी वनडे फॉर्मेट में काफी शानदार प्रदर्शन किया है। इस मामले में वह छठे नंबर पर आते हैं। उन्होंने अपने 23 वनडे मैचों में इन 50 विकटों को हासिल किया था

5. डेनिस लिली :-

Dennis Lillie
Dennis Lillie

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज डेनिस लिली इस सूचि में पांचवें नंबर पर आते हैं। उन्होंने अपने वनडे करियर में 24 मैचों में इन 50 विकेट लेने वाले कारनामे को अंजाम दिया था।

6. हसन अली :-

Hasan Ali
Hasan Ali

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज हसन अली भी इस लिस्ट में आते हैं। उन्होंने अपने वनडे करियर के 24वें मैच में इन 50 विकेट लेने के कारनामे को किया था।

7. कुलदीप यादव :-

Kuldeep Yadav, ICC Champions Trophy 2025
Kuldeep Yadav, ICC Champions Trophy 2025

भारतीय क्रिकेट टीम के चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव ने भी इस कमाल को किया है। क्यूंकि उन्होंने अपने वनडे करियर के 24वें मैच में विकटों की फिफ्टी को पूरा किया था।

8. शेन वॉर्न :-

Shane Warne
Shane Warne

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के दिवंगत महान स्पिनर शेन वॉर्न भी इस सूचि में आते हैं। क्यूंकि उन्होंने अपने वनडे करियर के 25वें मैच में इस 50 विकेट लेने वाले कारनामे को किया था।

9. मैट हेनरी :-

Matt Henry
Matt Henry

इस कीवी तेज गेंदबाज ने भी वनडे क्रिकेट में काफी कमाल किया है। उन्होंने भी अपने 25वें मैच में इस 50 विकेट लेने वाले कारनामे को किया था।

10. बैरी मैकार्थी :-

Barry McCarthy
Barry McCarthy

आयरलैंड क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज बैरी मैकार्थी इस लिस्ट में दसवें स्थान पर है। उन्होंने भी अपने 25वें मैच में इस 50 विकेट लेने वाले कारनामे को किया था।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version