ODI World Cup: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने अभी तक महिला वनडे विश्व कप 2025 में काफी शानदार प्रदर्शन किया है। क्यूंकि अपने पहले मैच में हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने श्रीलंका को और दूसरे मैच में पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम को हराते हुए अपने अभियान की काफी शानदार शुरुआत की है। वहीं पाकिस्तान की टीम के खिलाफ भारतीय बल्लेबाज रिचा घोष ने आक्रामक पारी खेली थी। इसके चलते हुए आइए वनडे विश्व कप के इतिहास में सबसे तेज पारियां (कम से कम 30 रन) खेलने वाली भारतीय बल्लेबाजों के बारे में भी जान लेते हैं।
1. रिचा घोष, साल 2025 :-
इस सूची में पहले पायदान पर अब भारतीय महिला विकेट कीपर बल्लेबाज ऋचा घोष का नाम आ गया है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने जब पाकिस्तान की टीम के खिलाफ कोलंबो में खेलते हुए 203 रन के स्कोर पर अपना 7वां विकेट गंवा दिया था, तब ऋचा घोष क्रीज पर आई थी। तब इस भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ने अंतिम ओवरों में तेजी से रन बटोरते हुए अपनी टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया था।

इस मैच में उन्होंने 20 गेंदों में नाबाद 35 रन बनाए थे। तब उनकी पारी में 3 चौके और 2 छक्के भी आए थे। वहीं उनकी इस तेज पारी के चलते हुए भारत ने 50 ओवर के बाद 247/10 का स्कोर खड़ा किया था। लेकिन इसके जवाब में पाकिस्तानी पारी केवल 159 रन पर ही ऑलआउट हो गई थी।
2. झूलन गोस्वामी, साल 2013 :-
इस सूची में दूसरे पायदान पर पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी का नाम आता है। क्यूंकि वह अपनी तेज गेंदबाजी के लिए काफी मशहूर हैं। वहीं साल 2013 वनडे विश्व कप में उन्होंने वेस्टइंडीज की टीम के खिलाफ खेले गए मैच में 21 गेंदों में 36 रन की तेज पारी खेली थी।

तब इस पूर्व दिग्गज खिलाड़ी की बल्लेबाजी स्ट्राइक रेट 171.42 की रही थी। वहीं इस मैच में अपनी आक्रामक पारी में उन्होंने 6 चौके भी लगाए थे। इसके अलावा इस मैच में सबसे दिलचस्प बात यह थी कि वह तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरी थी।
3. हरमनप्रीत कौर, साल 2013 :-
भारतीय क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज हरमनप्रीत कौर इस सूची में तीसरे पायदान पर आती हैं। वहीं जिस मैच में गोस्वामी ने बल्लेबाजी में कमाल किया था। उसी मैच में हरमनप्रीत कौर ने भी 22 गेंदों में 36 रन बनाए थे। उनकी इस पारी में हमें 4 चौके और 2 छक्के भी देखने को मिले थे।

वहीं उस समय यह मैच ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला गया था। तब भारतीय टीम ने इस मैच में 6 विकेट के नुकसान पर 284 रन का स्कोर खड़ा किया था। उनके अलावा इसी मैच में भारत की सलामी बल्लेबाज थिरुश कामिनी ने 100 रन की पारी खेली थी। इसके बाद इन रनों के जवाब में वेस्टइंडीज की टीम केवल 179 रन ही बना पाई थी।
4. वेदा कृष्णमूर्ति, साल 2017 :-
इस सूची में चौथे पायदान पर वेदा कृष्णमूर्ति का नाम आता है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने साल 2017 के महिला विश्व कप में खेलते हुए न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम को 186 रन के बड़े अंतर से हराया था। तब इन दोनों टीमों के बीच यह मैच डर्बी में खेला गया था। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 7 विकेट के नुकसान पर 265 रन का स्कोर खड़ा किया था।

वहीं इसी मैच में भारत की कप्तान मिताली राज ने 123 गेंदों में 109 रन बनाए थे। इसके बाद वेदा कृष्णमूर्ति ने 45 गेंदों में 70 रन बनाए थे। तब इस मैच में उनकी बल्लेबाजी स्ट्राइक रेट 155.55 की रही थी। इसके बाद इन रनों के जवाब में राजेश्वरी गायकवाड़ की घातक गेंदबाजी (5/15) के चलते हुए कीवी बल्लेबाजों ने अपने घुटने टेक दिए थे।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







