Thursday, February 26

ODI cricket: वनडे क्रिकेट को हम सभी सीमित ओवर का क्रिकेट भी कहते हैं। वहीं इस समय भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। इसके चलते हुए भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के खिलाफ पहले वनडे मैच में 135 रन की शानदार पारी खेली थी। इसके अलावा यह उनके वनडे करियर का 52वां शतक भी था। वहीं इस मैच में भारतीय टीम ने 17 रन से जीत दर्ज की थी। इस मैच में अपनी इस पारी के साथ ही वह घरेलू मैदानों पर सबसे ज्यादा 50+ रन के स्कोर करने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। आइए आज इन बल्लेबाजों की लिस्ट के बारे में भी जान लेते हैं।

1. विराट कोहली :-

इस सूची में पहले पायदान पर भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली का नाम आ गया है। क्यूंकि अपने देश में खेलते हुए उन्होंने यह अपना 25वां वनडे शतक लगाया है। जबकि इस फॉर्मेट में अपने घर पर खेलते हुए वह अभी तक 34 अर्धशतक भी लगा चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने अभी तक अपने घर पर कुल 125 वनडे मैच खेले हैं।

Virat Kohli
Virat Kohli

इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 122 पारियों में 60.94 की शानदार बल्लेबाजी औसत और 96.92 की स्ट्राइक रेट के साथ 6,460 रन बनाए हैं। जबकि इस बीच उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद रहते हुए 166 रन का रहा है। इसके अलावा वह अभी तक अपने वनडे करियर में 14,000 से अधिक रन भी बना चुके हैं।

2. सचिन तेंदुलकर :-

इस सूची में दूसरे पायदान पर अब भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का नाम आ गया है। क्यूंकि कोहली ने इस मामले में सचिन तेंदुलकर का पिछला रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इस बीच हम आपको बता देना चाहते हैं कि तेंदुलकर ने भारत में कुल 58 पारियों में खेलते हुए 50+ रन के स्कोर बनाए थे। वहीं इस दौरान खेलते हुए उन्होंने 20 शतक और 38 अर्धशतक भी लगाए थे।

Sachin Tendulkar
Sachin Tendulkar

इसके अलावा सचिन ने अपने देश में कुल 164 वनडे मैच खेले थे। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 160 पारियों में 48.11 की शानदार बल्लेबाजी औसत के साथ 6,976 रन बनाए थे। इसके अलावा वह अभी तक भारत में सर्वाधिक वनडे रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं। जबकि वह इस समय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक रन वाले खिलाड़ी भी हैं।

3. जैक्स कैलिस :-

इस सूची में तीसरे पायदान पर दक्षिण अफ्रीका के पूर्व ऑलराउंडर जैक्स कैलिस का नाम भी आता है। क्यूंकि उन्होंने दक्षिण अफ्रीका में खेलते हुए कुल 46 पारियों में 50+ रन के स्कोर बनाए थे। इस दौरान खेलते हुए उनके बल्ले से 6 शतक और 40 अर्धशतक भी आए थे।

Jacques Kallis
Jacques Kallis

जबकि अपने घरेलू मैदानों पर उन्होंने कुल 142 मैच खेले। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 135 पारियों में 46.64 की बल्लेबाजी औसत के साथ 5,178 रन बनाए थे। इसके अलावा उन्होंने अपने वनडे करियर में कुल रन 11,579 बनाए थे। जबकि अपने वनडे करियर में गेंदबाजी में 273 विकेट लिए थे।

4. रिकी पोंटिंग :-

इस सूचि में संयुक्त तीसरे पायदान पर ही ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग का नाम आता है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में खेलते हुए नबादा रहते हुए 134 रन की सर्वोच्च पारी भी खेली थी। इस बीच उनके बल्ले से यहां पर 14 शतक और 32 अर्धशतक भी आए थे। इसके अलावा उन्होंने अपने घर पर कुल 154 वनडे मैच खेले थे।

Ricky Ponting
Ricky Ponting

इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 151 पारियों में 39.71 की बल्लेबाजी औसत के साथ 5,521 रन बनाए थे। जबकि अपने बेमिसाल वनडे करियर में उन्होंने कुल 375 मैच खेले थे। इन मैचों की 365 पारियों में खेलते हुए उन्होंने 42.03 की बल्लेबाजी औसत के साथ 13,704 रन बनाए थे। इस दौरान उनके बल्ले से 30 शतक और 82 अर्धशतक भी आए थे।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version