Thursday, March 19

Google News Sports Digest Hindi

First Test: भारतीय क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के बीच 22 नवंबर से पर्थ में (First Test) टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है। इस समय पैट कमिंस की कप्तानी में ऑस्ट्रेलियाई टीम काफी मजबूत नजर आ रही है।

AUS vs IND, Perth Test Predicted XI
AUS vs IND, Perth Test Predicted XI

जबकि रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में जसप्रीत बुमराह भारत की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। वहीं इस पहले टेस्ट (First Test) मैच में दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच आपस में रोचक मुकाबला देखने को मिल सकता है। तभी तो मैच से पहले जानते है संभावित खिलाड़ियों के बीच होने वाली भिड़ंत के बारें में।

First Test जसप्रीत बुमराह और ट्रेविस हेड :-

इस बार ऑस्ट्रेलिया में सभी की नजर भारतीय कप्तान जसप्रीत बुमराह पर रहने वाली है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में अभी तक 7 टेस्ट मैच खेले हैं। इन मुकाबलों में खेलते हुए उन्होंने 21.25 की औसत के साथ कुल 32 विकेट लिए हैं। तभी तो वह इस बार (First Test) ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज ट्रेविस हेड के सामने कड़ी चुनौती पेश कर सकते हैं।

Indian bowler: पर्थ टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाजों के बारें में जानिए
image source via getty images

क्यूंकि एक रिपोर्ट के मुताबिक बुमराह ने 9 टेस्ट पारियों में हेड को 2 बार आउट किया है। वहीं इस ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने भारतीय तेज गेंदबाज के खिलाफ 126 गेंदों में 50 रन बनाए हैं।

पैट कमिंस और विराट कोहली :-

भारतीय दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली को ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए कठिनाई होती है। तभी तो इस भारतीय दिग्गज ने ऑस्ट्रेलियाई कप्तान के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए 12 टेस्ट पारियों में 19.20 की औसत के साथ कुल 96 रन बनाए हैं। वहीं इस बीच (First Test) खेलते हुए वह 5 बार पैट कमिंस के शिकार भी बने है।

Virat kohli
image source via getty images

इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने भारत के खिलाफ 13 टेस्ट मैच खेले हैं। इन मुकाबलों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 22 पारियों में 26.18 की औसत से 50 विकेट लिए हैं। वहीं इस दौरान खेलते हुए उन्होंने एक बार 5 विकेट हॉल भी लिया है।

मिचेल स्टार्क और केएल राहुल :-

इस टेस्ट सीरीज के (First Test) दौरान हमें मिचेल स्टार्क और केएल राहुल के बीच भी दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल सकता है। क्यूंकि इस बार भारतीय वर्तमान कप्तान रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में राहुल भारत के लिए ओपनिंग करते हुए दिखाई देंगे।

KL Rahul
image source via getty images

तब उनके सामने सबसे बड़ी चुनौती ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज स्टार्क से मिल सकती है। क्यूंकि इस तेज गेंदबाज स्टार्क ने 10 टेस्ट पारियों में राहुल को केवल 2 बार आउट किया है। वहीं राहुल ने इस तेज गेंदबाज के खिलाफ खेलते हुए 205 गेंदों का सामना करते हुए 100 रन बनाए हैं।

नाथन लियोन और ऋषभ पंत :-

इस बार भी पूरी टेस्ट सीरीज में (First Test) ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर नाथन लियोन खतरनाक ऋषभ पंत पर अपनी लगाम लगाने की कोशिश करेंगे। क्यूंकि इस ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर ने 12 टेस्ट पारियों में ऋषभ पंत को 5 बार आउट किया है।

Rishabh Pant
image source via getty images

जबकि बाएं हाथ के भारतीय बल्लेबाज ने लियोन की 347 गेंदों पर 45.80 की औसत से 229 रन बनाए हैं। वहीं इस दौरान खेलते हुए पंत के बल्ले से 19 चौके और 7 छक्के भी निकले है। इस बीच एक खास बात यह है कि पंत ने लियोन का सामना सिर्फ ऑस्ट्रेलिया में ही किया है।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version