Saturday, March 21

साल 2025 को खत्म होने में अभी लगभग दो महीने का समय बचा हुआ है। लेकिन साल खत्म होते-होते इस बार खेल के नजरिए से बहुत सी नई चीजें देखने को मिलीं, जिनमें कई टीमों ने अपना सालों से चला आ रहा सूखा खत्म कर दिया। तो चलिए जानते हैं कि कौन-कौन सी टीम इस साल पहला खिताब जीतने में सफल हुई हैं।

इन टीमों ने साल 2025 में जीता पहली बार ख़िताब

बीबीएल 2025 – Hobart Hurricanes 

Hobart Hurricanes
Hobart Hurricanes

साल 2025 में कभी ट्रॉफी न जीतने वाली टीमों का खिताब जीतने का सिलसिला तब शुरू हुआ था जब होबार्ट हरिकेन्स की टीम ने बिग बैश लीग का खिताब अपने नाम कर लिया। उन्होंने सिडनी की टीम को मात दी थी। दरअसल, होबार्ट की टीम इससे पहले फाइनल तक तो पहुंची थी लेकिन खिताब जीतने में सफल नहीं हुई थी। लेकिन इस बार लोकल बॉय मिचेल ओवेन की शानदार शतकीय पारी की बदौलत उन्होंने फाइनल में जीत दर्ज की थी।

SA20 2025 – MI Capetown 

MI Capetown
MI Capetown

मुंबई इंडियंस की टीम ट्रॉफी जीतने के लिए जानी जाती है। लेकिन एसए 20 में वो इस सीजन तक ट्रॉफी जीतने में सफल नहीं हुई थी। हालांकि, वो इससे पहले प्लेऑफ तक जरूर गई थी, पर इस बार ट्रॉफी भी अपने नाम कर ली। एमआई ने फाइनल में लगातार दो बार की चैंपियन सनराइजर्स ईस्टर्न केप को हराकर अपना पहला खिताब जीता था।

ILT20 2025 – Dubai Capitals 

Dubai Capitals
Dubai Capitals

एसए 20 फाइनल के एक दिन बाद फिर से एक ऐसी टीम ने ट्रॉफी जीती जो इससे पहले कभी चैंपियन नहीं बनी थी। इस बार बारी थी दुबई कैपिटल्स की। उन्होंने फाइनल में दो बार की फाइनलिस्ट डेजर्ट वाइपर्स को धूल चटाई थी। दुबई की टीम ने यह मुकाबला 4 विकेटों से जीतकर अपना पहला टाइटल जीता था। इससे पहले वो एक बार फाइनल में जरूर गई थी लेकिन वहां एमआई के हाथों 2024 में हार का सामना करना पड़ा था।

IPL 2025 – Royal Challengers Bengaluru 

Royal Challengers Bengaluru
Royal Challengers Bengaluru

दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित लीग की सबसे मशहूर टीमों में से एक रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर कई बार फाइनल में पहुंचने में सफल रही है लेकिन कभी टाइटल नहीं जीत पाई थी। हालांकि, इस बार नई टीमों का साल था, तो उन्होंने भी अपना कर्स तोड़ दिया। आरसीबी ने फाइनल मुकाबले में पंजाब किंग्स को 6 रनों से हराकर पहला टाइटल जीतकर अपने खिताब का सूखा खत्म किया।

WTC 2025 – South Africa 

South Africa
South Africa

साउथ अफ्रीका की टीम पर हमेशा से ‘चोकर्स’ का टैग लगा हुआ था। क्योंकि वो लगातार नॉकआउट मैचों से पहले तक तो बहुत शानदार खेलती थी, लेकिन बड़े मैच में आकर कहीं से भी मैच हार जाती थी, जिसके चलते उन्हें यह टैग दिया गया था। इस बार का वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल गत विजेता ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच क्रिकेट के मक्का लॉर्ड्स में खेला जाना था।

ऑस्ट्रेलियाई टीम बड़े मैचों को जीतने के लिए जानी जाती है और उस मैच में फेवरेट भी थी, लेकिन इस बार अफ्रीका ने सभी को हैरान करते हुए अपना पहला खिताब जीत लिया।

MLC 2025 – MI NewYork 

MI New York
MI New York

अमेरिका में पिछले कुछ समय में क्रिकेट की लोकप्रियता काफी बढ़ी है। उसके चलते वहां पर मेजर क्रिकेट लीग का आयोजन हो रहा है। एमआई की टीम मेजर लीग क्रिकेट के फाइनल में तो पहुंच चुकी थी लेकिन कभी भी टाइटल नहीं जीत पाई थी। उनका सामना पिछली बार की चैंपियन वाशिंगटन फ्रीडम से था। खिताबी मुकाबले में उन्होंने वाशिंगटन की टीम को 5 रनों से हराकर पहली चैंपियनशिप जीती थी।

The Hundred Womens – Northern Superchargers 

Northern Superchargers Women
Northern Superchargers Women

इंग्लैंड क्रिकेट का जनक है और वह लगातार इस खेल में नए नियम और फॉर्मेट इजाद करता रहता है। पिछले कुछ समय पहले उन्होंने नई लीग ‘द हंड्रेड’ की शुरुआत की थी। अब इसमें आईपीएल के ओनर्स ने भी टीम खरीद ली हैं। नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स की टीम एक बार फाइनल खेल चुकी है लेकिन वो खिताब जीतने में सफल नहीं हुई थी। हालांकि, इस बार खिताबी मुकाबले में साउथर्न ब्रेव विमेंस को फाइनल में 4 विकेट से हराकर टाइटल अपने नाम किया था।

Womens World Cup – Team India 

India Womens
India Womens

टीम इंडिया ने भी साउथ अफ्रीका को विमेंस वर्ल्ड कप के फाइनल में हराकर अपना पहला खिताब जीत लिया है। उन्होंने यह मुकाबला 52 रनों से जीता था। इसी प्रकार अब उन्होंने एक खिताब जीतकर अपना खाता खोल लिया है।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version