Thursday, March 5

T20 International: क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट को टी-20 क्रिकेट के नाम से जाना जाता है। इसके अलावा टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारतीय धरती पर हमेशा रोमांचक मुकाबले देखने को भी मिले हैं। क्यूंकि इस दौरान यहां पर कई विदेशी बल्लेबाजों ने अपनी तूफानी पारियों से सभी दर्शकों को रोमांचित भी किया है। वहीं तब इन बल्लेबाजों ने भारतीय पिचों पर बड़े स्कोर भी खड़े किए हैं। उस समय उनकी बल्लेबाजी ने न सिर्फ टीम को मजबूती दी थी बल्कि मैच का रुख भी पलट कर रख दिया था। आइए भारतीय धरती पर सबसे बड़ी पारी खेलने वाले विदेशी बल्लेबाजों पर भी एक नजर डाल लेते हैं।

1. हजतुल्लाह जजई :-

इस सूची में पहले पायदान पर अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के बल्लेबाज हजतुल्लाह जजई का नाम आता है। साल 2019 में उन्होंने आयरलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ खेलते हुए तब नाबाद रहते हुए 162 रनों की तूफानी पारी खेली थी। वहीं तब यह मैच देहरादून में खेला गया था। इस पारी को खेलने के लिए उन्होंने 62 गेंदों का समय लिया था।

Hazratullah Zazai
Hazratullah Zazai

इस मैच में उनके बल्ले से 11 चौके और 16 छक्के भी आए थे। तब इस मैच में उनकी स्ट्राइक रेट 261.29 की थी। इसके अलावा उनकी इस शानदार बल्लेबाजी के चलते हुए तब अफगानिस्तान की टीम ने 3 विकेट के नुकसान पर 278 रन बनाए थे। इसके बाद उन्होंने इस मैच को 84 रनों से जीत भी लिया था।

2. ग्लेन मैक्सवेल :-

इस सूची में दूसरे पायदान पर ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल का नाम आता है। साल 2019 में ही उन्होंने भी भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ बेंगलुरु में खेलते हुए नाबाद रहते हुए 113 रन की शानदार शतकीय पारी खेली थी। उनकी यह पारी 55 गेंदों पर आई थी।

Glenn Maxwell
Glenn Maxwell

इस मैच में उनके बल्ले से 7 चौके और 9 छक्के भी आए थे। वहीं इस मैच में उनकी स्ट्राइक रेट 205.45 की रही थी। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 4 विकेट के नुकसान पर 190 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसके बाद इन रनों के जवाब में ऑस्टेलिया की टीम ने भी अपने 3 विकेट खोकर इस लक्ष्य को हासिल कर लिया था।

3. जोश इंग्लिश :-

इस सूची में तीसरे पायदान पर ऑस्ट्रेलिया के एक और खिलाड़ी जोश इंग्लिश का नाम आता है। साल 2023 में उन्होंने भी भारतीय टीम के खिलाफ खेलते हुए 110 रन की पारी खेली थी। तब यह मैच विशाखापट्टनम में खेला गया था।

Josh English
Josh English

वहीं इस पारी को खेलने के लिए उन्होंने 56 गेंदों का समय लिया था। इस पारी में उनके बल्ले से 11 चौके और 8 छक्के भी आए थे। इस मैच में उनकी स्ट्राइक रेट 220 की रही थी। उनकी शतकीय पारी के बावजूद भारतीय टीम ने उस मैच को 2 विकेट से जीत लिया था।

4. कॉलिन मुनरो :-

इस सूची में चौथे पायदान पर न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बल्लेबाज कॉलिन मुनरो का नाम आता है। साल 2017 में उन्होंने भी भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ खेलते हुए तब नाबाद रहते हुए 109 रन की शानदार शतकीय पारी खेली थी। वहीं उस समय यह मैच राजकोट में खेला गया था। इस पारी को खेलने के लिए उन्होंने 58 गेंदों का समय लिया था।

Colin Munro
Colin Munro

जबकि इस पारी में उनके बल्ले से 7 चौके और 7 छक्के भी आए थे। वहीं इस मैच में उनकी स्ट्राइक रेट 187.93 की रही थी। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए कीवी टीम ने 2 विकेट खोकर 196 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसके बाद इन रनों के जवाब में भारतीय टीम 7 विकेट के नुकसान पर 156 रन ही बना पाई थी। इस मैच में भारतीय टीम को 40 रन से हार मिली थी।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version