Friday, February 20

आज गुजरात टाइटंस (GT) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच आईपीएल (IPL) 2024 के सीजन का 24वां मुकाबला खेला गया। इस मैच में गुजरात ने राजस्थान को 3 विकेट से हरा दिया है। हांलाकि इस रोमांचक मुकाबले में आखिरी के ओवर तक किसी भी टीम की जीत निश्चित नजर नहीं आ रही थी। रोमांचक गुजरात के लिए राशिद खान के चौका लगाकर टीम को जीत दिलाई। इससे पहले गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद राजस्थान की टीम ने गुजरात के सामने 196 रन बनाए। फिलहाल इस सीजन में राजस्थान रॉयल्स की ये पहली हार साबित हुई।

गिल ने खेली कप्तानी पारी 

गुजरात टाइटंस के लिए कप्तान शुभमन गिल ने शानदार पारी खेली। उन्होंने मैच में बेहतरीन अंदाज से खेल दिखाया और 44 गेंदों में 72 रन जड़ दिए। इसके अलावा साई सुदर्शन ने भी अपने कप्तान के अच्छा साथ दिया। सुदर्शन ने आज के मैच में कुल 35 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने कुल 3 चौके और 1 छक्का लगाया।


RR के लिए संजू-पराग ने खेली बेहतरीन पारी

आज के मैच में राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत बिल्कुल भी अच्छी नहीं रही। उनके ओपनर बल्लेबाज जोस बटलर केवल 8 रन बनाकर आउट हो गए। इसके कुछ देर बाद ही युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल भी चलते बने। लेकिन बाद में कप्तान संजू सैमसन और रियान पराग ने टीम की पारी को बेहतरीन अंदाज से संभाला। इन दोनों खिलाड़ियों ने ताबड़तोड़ अंदाज में अपना-अपना अर्धशतक लगाया। एक तरफ जहां संजू सैमसन ने 38 गेंदों में 68 रन बनाए तो वहीं हरफनमौला खिलाड़ी रियान पराग ने 76 रन बनाए। राजस्थान रॉयल्स के स्कोर को 196 रनों तक पहुंचाने में इन दोनों खिलाड़ियों ने अहम किरदार निभाया। गुजरात के लिए उमेश यादव, राशिद खान और मोहित शर्मा ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।

ये भी पढ़े: ये हैं आईपीएल इतिहास के 16 पर्पल कैप विजेता गेंदबाज 

Share.

साल 2020 से स्पोर्ट्स पत्रकारिता में एक सिपाही के तौर पर कार्यरत हूं। प्रत्येक खेल में उसके सभी पहलुओं के धागे खोलकर आपके सामने रखने की कोशिश करूंगा। विराट व रोहित का बल्ला धोखा दे सकता है, लेकिन आपको यहां खबरों की विश्वसनियता पर कभी धोखा नहीं मिलेगा। बचपन से ही क्रिकेट के साथ-साथ अन्य खेलों में खास दिलचस्पी होने के कारण इसके बारे में लिखना बेहद पसंद है।

Leave A Reply

Exit mobile version