Friday, February 27

Happy Birthday MS Dhoni: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपना 43 वां जन्मदिन बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के साथ मनाया। इस मौके पर वहां पर पत्नी साक्षी भी मौजूद रही। उनके जन्मदिन का वीडियों भी सोशल मिडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इसी बीच चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान और भारतीय टीम के बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ ने भी उनको वीडियो कॉल करके जन्मदिन की बधाई दी।

dhoni birthday
image source : X

Happy Birthday MS Dhoni हम आपको यहां बता देना चाहते है कि रुतुराज गायकवाड़ इस वक़्त जिम्बाब्वे दौरे पर गए हुए हैं। वहां पर उन्होंने खेले गए दूसरे टी 20 मुकाबले में 77 रनों की आतिशी पारी खेली। भारतीय टीम ने इस मुकाबले को 100 रनों से जीत लिया है और इन 5 मैचों की सीरीज को 1-1 से बराबर कर लिया है। इस वीडियो में महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी धोनी 7 जुलाई को केक काटते हुए दिखाई दिए। इस वीडियो में सुपर स्टार सलमान खान भी धोनी और उनकी पत्नी साक्षी के साथ खड़े हुए दिखाई दे रहे है।

Happy Birthday MS Dhoni सलमान खान ने शेयर किया धोनी के साथ फोटो :-

Happy Birthday MS Dhoni बॉलीवुड सुपर स्टार सलमान खान ने पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के जन्मदिन समारोह की एक पिक्चर करते हुए एक ट्वीट किया और कैप्शन में लिखा कि जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं कप्तान साहब। इसके बाद महेंद्र सिंह धोनी को रुतुराज गायकवाड़ ने वीडियो कॉल करके जन्मदिन की बधाई दी। क्यूंकि धोनी ने आईपीएल 2024 के सीजन में गायकवाड़ को कप्तानी सौंप दी थी। उनकी वीडियो कॉल में मुकेश कुमार और तुषार देशपांडे भी दिखाई दिए। ये दोनों भी जिम्बाब्वे दौरे पर गए हुए है। इस समय तुषार देशपांडे भी चेन्नई के लिए ही खेलते है।

Happy Birthday MS Dhoni छोटे हेयर लुक में नजर आए एमएस धोनी :-

Happy Birthday MS Dhoni इस वीडियो में महेंद्र सिंह धोनी काफी छोटे बालों में नजर आ रहे थे। धोनी की पहली पिक्चर पिछले महीने मशहूर हेयर स्टाइलिस्ट आलिम हकीम ने शेयर की थी। वहीं इस महीने में कई भारतीय क्रिकेट स्टार का भी जन्मदिन है। इनमें से एक है भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली।

dhoni birthday
image source : X

Happy Birthday MS Dhoni सौरव गांगुली का जन्म 8 जुलाई को हुआ था। जबकि भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर का जन्म 10 जुलाई को हुआ था। अभी हाल ही में भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था। जबकि इस टी 20 के पहले ख़िताब को जीतने का श्रेय महेंद्र सिंह धोनी के नाम ही था। पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने भारत के लिए तीनों आईसीसी ट्रॉफी जीती है।

ये भी पढ़ें: अभिषेक शर्मा ने 46 गेंदों पर जड़ा ताबड़तोड़ शतक, तोड़ डाले कई पुराने रिकॉर्ड

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version