Thursday, March 12

Google News Sports Digest Hindi

Hardik Pandya: भारतीय टीम के स्टार ऑल राउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की बहुत जल्द 50 ओवर के फॉर्मेट में वापसी होने वाली है। इसी बीच उन्होंने अपना आखिरी वनडे मैच अक्टूबर में वनडे वर्ल्ड 2023 में खेला था। इसी बीच अब हार्दिक पांड्या को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। अब हार्दिक(Hardik Pandya)  विजय हजारे ट्रॉफी में खेलते हुए दिखाई देंगे।

Hardik Pandya
image source via getty images

अभी हल ही में समाप्त हुई सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने बल्ले और गेंद दोनों से शानदार प्रदर्शन किया था। तभी तो अब ऐसे में चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले हार्दिक का 50 ओवर के मैच में वापसी करना भारतीय टीम के लिए एक अच्छा संकेत है।

Hardik Pandya एक साल पहले खेला था आखिरी वनडे मैच :-

भारतीय टीम के स्टार ऑल राउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने अपना आखिरी वनडे मैच 2023 वनडे वर्ल्ड कप में खेला था। तब वह 19 अक्टूबर 2023 को महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में बांग्लादेश के खिलाफ मैच खेलते समय चोटिल हो गए थे।

Hardik Pandya
image source via getty images

वह तभी से ही वनडे क्रिकेट से बाहर है। इसके अलावा सभी फैंस उनकी (Hardik Pandya) वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे है। वहीं अब चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले हार्दिक की वनडे फॉर्मेट में वापसी से टीम इंडिया को काफी राहत होने वाली है।

विजय हजारे ट्रॉफी में वापसी करेंगे हार्दिक :-

हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) विजय हजारे ट्रॉफी से 50 फॉर्मेट में वापसी करने जा रहे हैं। इस टूर्नामेंट में वह बड़ौदा टीम के लिए खेलते हुए दिखाई देंगे। वह बड़ौदा की तरफ से बंगाल के खिलाफ मैच खेलने वाले है।

Arshdeep Singh ranked first among Indians in the latest ICC T20 rankings, Hardik Pandya also made a big jump
image source via getty images

तभी तो अब सभी फैंस उनकी वापसी से बहुत खुश है। क्यूंकि आगामी साल में खेली जाने वाली चैंपियंस ट्रॉफी में उनकी भूमिका काफी अहम होने वाली है। अब हार्दिक इस टूर्नामेंट के लिए कड़ी मेहनत करने वाले है। इसके अलावा वह इस टूर्नामेंट के लिए खुद को फिट रखने की भी कोशिश करेंगे।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version