Tuesday, February 3

टीम इंडिया के दिग्गज ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या हमेशा चर्चा में बने रहते हैं। फिर चाहे वो ऑन द फील्ड परफॉर्मेंस को लेकर हो या अपने ऑफ द फील्ड एक्शन्स की वजह से हो। पिछले एक साल में उनकी ज़िंदगी में काफी चीजें बदली हैं। लेकिन उन्होंने सबसे ओवरकम कर लिया है।

हार्दिक पांड्या अपनी लव लाइफ के लिए हमेशा चर्चा में रहते हैं। उनके गेम से ज्यादा उनके अफेयर्स की चर्चा अब ज्यादा होती है। यही नहीं, अब इस धाकड़ ऑलराउंडर की नई गर्लफ्रेंड को लेकर फिर से चर्चाएं शुरू हो गई हैं। भारतीय क्रिकेटर ने पिछले साल 2024 में ही अपनी पत्नी नताशा स्टेनकोविक से तलाक की घोषणा की थी। हालांकि अब उनका नाम मॉडल से अभिनेत्री बनी माहिका शर्मा से जोड़ा जा रहा है।

इन एक्ट्रेसेस के साथ रहे हैं हार्दिक के संबंध

नताशा स्टेनोविक (Natasha Stankovic)

Hardik Pandya And Natasha Stankovic
Hardik Pandya And Natasha Stankovic

हार्दिक पांड्या ने साल 2020 में नताशा के साथ शादी की थी। दरअसल, नताशा स्टेनकोविक एक मॉडल और एक्ट्रेस थीं। साल 2023 में उन्होंने एक बार फिर से हिन्दू और कैथोलिक धर्म में फिर से शादी की। कुछ सालों तक दोनों का रिश्ता अच्छा चला। हालांकि, साल 2024 में टी20 वर्ल्ड कप जिताने के बाद दोनों की ज़िंदगी बदल गई। दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया था। लेकिन अब उनका बच्चा अगस्त्य की परवरिश बड़ी प्राथमिकता रहेगा।

जैस्मिन वालिया (Jasmin Walia)

Hardik Pandya And Jasmin Walia
Hardik Pandya And Jasmin Walia

आपको बता दें कि नताशा से अलग होने के बाद हार्दिक का नाम पहले ब्रिटिश सिंगर जैस्मिन वालिया से भी जुड़ चुका है। कहा गया कि दोनों एक साथ एक ही वेकेशन पर स्पॉट हुए थे। यही नहीं, इस सिंगर को कई बार क्रिकेट मैचों में पांड्या को सपोर्ट करते भी देखा गया।

वो दोनों एक-दूसरे को सोशल मीडिया पर भी फॉलो करते थे और उनकी साथ में तस्वीरें भी सामने आईं, लेकिन कुछ महीनों बाद खबर आई कि यह रिश्ता खत्म हो चुका है। दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो भी कर दिया। जैस्मिन लंदन बेस्ड सिंगर हैं, जिन्होंने बॉलीवुड में भी कुछ गाने गाए हैं।

माहिका शर्मा (Mahieka Sharma)

Hardik Pandya And Mahieka Sharma
Hardik Pandya And Mahieka Sharma

अब हार्दिक की ज़िंदगी में नई पार्टनर की एंट्री हो चुकी है और वो भी मॉडल से एक्ट्रेस बनीं माहिका शर्मा हैं। एक रेडिट पोस्ट के ज़रिए दोनों के रिलेशनशिप में होने की आशंका जताई जा रही है।

हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें एक सेल्फी के बैकग्राउंड में किसी अनजान शख्स की झलक देखी गई। बात यहीं नहीं रुकी, इसके बाद उनके एक पोस्ट में ‘जर्सी नंबर 33’ का ज़िक्र सामने आया, जो हार्दिक से जुड़ा माना जाता है। इस इशारे के बाद फैंस ने इंटरनेट पर ‘नया टूर्नामेंट, नई गर्लफ्रेंड’ जैसी टिप्पणियां करनी शुरू कर दीं।

इस पूरे मामले को और हवा तब मिली, जब फैंस ने देखा कि हार्दिक और अभिनेत्री माहिका एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं। इतना ही नहीं, माहिका की एक फोटो भी वायरल हुई है जिसमें वह हार्दिक की स्टाइल से मेल खाता हुआ गाउन पहने नज़र आ रही हैं।

हालांकि, अब तक दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन सोशल मीडिया पर चर्चाएं ज़ोरों पर हैं कि शायद हार्दिक की ज़िंदगी में अब एक नई शुरुआत हो रही है।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version