Monday, August 18

भारतीय टीम के एक हॉकी खिलाड़ी के खिलाफ दुषकर्म के लिए एफआईआऱ हो गई है। ये कार्यवाही बेंगलुरु में हुई है, जिसमें POCSO एक्ट के तहत FIR दर्ज की गई है। दरअसल, भारतीय टीम के हॉकी प्लेयर व डिफेंडर वरुण कुमार पर एक नाबालिग के साथ दुषकर्म करने के लिए शिकायत की गई है। ज्ञानभारती पुलिस के मुताबिक वरुण कुमार और पीड़ित लड़की एक-दूसरे को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के माध्यम से एक दूसरे को जानते थे। जब पीड़िता महज 17 साल की थी, उस समय वरुण उसको SAI में प्रशिक्षण दे रहे थे।

पांच साल से हो रहा था दुषकर्म

अब पीड़िता ने वरुण पर आरोप लगाया है कि उन्होंने शादी का झांसा देकर पिछले पांच सालों से उसके साथ कई बार बलात्कार किया। ये दोनों एक-दूसरे को 2019 से जानते थे। बता दें कि वरुण कुमार पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश के रहने वाले हैं। कुछ साल पहले वो हॉकी खेलने के लिए पंजाब आ गए। साल 2017 में उन्होंने भारतीय टीम के लिए डेब्यू किया। इसके बाद साल 2022 बर्मिंघम में राष्ट्रमंडल खेलों के तहत रजत पदक जीता। इसके अलावा वरुण 2022 में ही एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल जीतने वाली टीम का भी हिस्सा थे। फिलहाल अब इस हॉकी खिलाड़ी पर दुषकर्म करने के लिए एफआईआर दर्ज हो चुकी है। वरुण पर POCSO, रेप व धोकाधड़ी के मामले में एफआईआऱ दर्ज हुई है। हांलाकि अभी तक वरुण पुलिस की पकड़ से बाहर चल रहा है और ज्ञानभारती पुलिस जालंधर में आरोपी वरुण की तलाश कर रही है।

क्या होता है पोक्सो एक्ट? 

POCSO एक्ट को बच्चों के खिलाफ होने वाले सभी प्रकार के यौन शोषण से बचाने के लिए लागू किया गया था। यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियन 2012 में पारित किया गया था। हांलाकि संयुक्त राष्ट्र ने साल 1989 में “बाल अधिकारों पर कन्वेंशन” को अपनाया था। लेकिन भारत ने साल 2012 तक बच्चों के खिलाफ अपराधों को संबोधित करने के लिए कोई कानून लागू नहीं किया।

ये भी पढ़ें: टी-20 वर्ल्ड कप के ठीक बाद इस देश का दौरा करेगी टीम इंडिया

स्पोर्ट्स से जुड़ी अन्य खबरें जैसे, cricket news और  football news के लिए हमारी वेबसाइट hindi.sportsdigest.in पर log on

Share.

साल 2020 से स्पोर्ट्स पत्रकारिता में एक सिपाही के तौर पर कार्यरत हूं। प्रत्येक खेल में उसके सभी पहलुओं के धागे खोलकर आपके सामने रखने की कोशिश करूंगा। विराट व रोहित का बल्ला धोखा दे सकता है, लेकिन आपको यहां खबरों की विश्वसनियता पर कभी धोखा नहीं मिलेगा। बचपन से ही क्रिकेट के साथ-साथ अन्य खेलों में खास दिलचस्पी होने के कारण इसके बारे में लिखना बेहद पसंद है।

Leave A Reply

Exit mobile version