Hockey India: हॉकी इंडिया ने ऑस्ट्रेलियाई दौरे के लिए अपनी 24 सदस्यीय भारतीय पुरुष हॉकी टीम घोषित कर दी है। भारतीय हॉकी टीम का यह दौरा आगामी 15 अगस्त से शुरू होने वाला है। तभी तो इस दौरे के लिए भारतीय टीम की कमान एक बार फिर हरमनप्रीत सिंह के हाथों में रहने वाली है। इस बार भारतीय टीम में कर्नाटक के पूवन्ना सीबी नया चेहरा हैं जिनको ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम में शामिल किया गया है।

भारतीय पुरुष हॉकी टीम का हुआ ऐलान :-

Indian men hockey team
Indian men hockey team

ऑस्ट्रेलियाई दौरे के लिए हॉकी इंडिया ने अपनी 24 सदस्यीय भारतीय पुरुष हॉकी टीम का ऐलान कर दिया है। वहीं अब भारतीय टीम का यह दौरा एशिया कप की तैयारियों को देखते हुए काफी अहम माना जा रहा है। भारतीय टीम का यह दौरा 15 अगस्त से शुरू हो रहा है। इसमें भारतीय टीम हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी में खेलने उतरेगी। जबकि इस बार भारतीय टीम में नया चेहरा कर्नाटक के पूवन्ना सीबी हैं, जिनको टीम में जगह मिली है।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेगा भारत चार मैच :-

इसके अलावा अगले साल नीदरलैंड और बेल्जियम में होने वाले विश्व कप के लिए यह एशिया कप क्वालिफायर टूर्नामेंट भी है। एशिया कप आगामी 29 अगस्त से बिहार के राजगीर में खेला जाने वाला है। तभी तो अब इसकी तैयारी के लिए भारतीय टीम 15 से 21 अगस्त तक पर्थ में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार मैच भी खेलने वाली है। वहीं इस बार भारतीय टीम की कमान ड्रैग फ्लिकर हरमनप्रीत के पास ही है। जबकि गोलकीपिंग का जिम्मा कृशन पाठक और सूरज करकेरा संभालने वाले हैं।

Indian men hockey team
Indian men hockey team

इस बार डिफेंस में सुमित, जरमनप्रीत सिंह, संजय, अमित रोहिदास, नीलम संजीप सेस, जुगराज सिंह और नये खिलाड़ी कर्नाटक के पूवन्ना रहेंगे। इसके अलावा मिडफील्डर में युवा राजिंदर सिंह को शामिल किया गया है। जिनकी तुलना पूर्व कप्तान सरदार सिंह से की जाती है। उनके अलावा टीम में राजकुमार पाल, हार्दिक सिंह, मनप्रीत सिंह, विवेक सागर प्रसाद, रबिचंद्र सिंह मोइरांगथम, विष्णु कांत सिंह भी मिडफील्ड में ही रहेंगे। जबकि फॉरवर्ड पंक्ति में मनदीप सिंह, शिलानंद लाकड़ा, अभिषेक, सुखजीत सिंह, दिलप्रीत सिंह, सेल्वम कार्ति और आदित्य लालागे रहेंगे।

आठ अगस्त को रवाना होगी भारतीय हॉकी टीम :-

Indian men hockey team
image source via getty images

भारतीय पुरुष हॉकी टीम आठ अगस्त को बंगलूरू से ऑस्ट्रेलिया रवाना होगी। क्यूंकि इस समय यहां भारतीय खेल प्राधिकरण केंद्र पर शिविर चल रहा है। तभी तो एशिया कप से पहले इस दौरे की अहमियत के बारे में मुख्य कोच क्रेग फुल्टोन ने बताते हुए कहा है कि, “इस समय हमारा पूरा ध्यान शारीरिक अनुकूलन बेहतर करने और तकनीकी पहलुओं पर रहेगा। हमने कुछ युवाओं को दबाव में खेलने की उनकी क्षमता परखने और जरूरी एक्सपोजर देने के लिए चुना है।”

ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय पुरुष हॉकी टीम इस प्रकार है :-

गोलकीपर :- कृशन बी पाठक और सूरज करकेरा

डिफेंडर :- हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), सुमित , जरमनप्रीत सिंह, संजय, अमित रोहिदास, नीलम संजीप सेस, जुगराज सिंह , पूवन्ना सीबी

मिडफील्डर :- राजिंदर सिंह, राजकुमार पाल, हार्दिक सिंह, मनप्रीत सिंह, विवेक सागर प्रसाद, रबिचंद्र सिंह मोइरांगथम, विष्णु कांत सिंह

फॉरवर्ड :- मनदीप सिंह, शिलानंद लाकड़ा, अभिषेक, सुखजीत सिंह, दिलप्रीत सिंह, सेल्वम कार्ति और आदित्य लालागे।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version