वनडे क्रिकेट का इतिहास लगभग 55 साल पुराना है। जब तक टी20 क्रिकेट की शुरुआत नहीं हुई थी, तब तक यह काफी पॉपुलर फॉर्मेट था, लेकिन अब इसका क्रेज धीरे-धीरे कम होता जा रहा है।
वनडे क्रिकेट का क्रेज अब लगभग वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी तक ही सीमित रह गया है, इसीलिए समय-समय पर इसमें बदलाव करने की भी मांग उठती रही है।
जब 1971 में अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर वनडे क्रिकेट की शुरुआत हुई थी तब यह 60-60 ओवरों का खेला जाता था, लेकिन 1987 में इसे 50-50 ओवरों तक सीमित कर दिया गया।
क्रिकेट इतिहास में पहला वनडे मैच 05 जनवरी 1971 को ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच मेलबर्न में खेला गया था। यह मुकाबला 60-60 ओवरों का हुआ था। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने 5 विकेट से जीत हासिल की थी और जॉन एड्रिक (119 गेंदों पर 82 रन को प्लेयर ऑफ द मैच खेला गया था।
क्रिकेट इतिहास में अब तक कुल कितने वनडे मैच खेले जा चुके हैं?
क्रिकेट इतिहास में 1971 से लेकर अब तक कुल 9628 वनडे मैच खेले जा चुके हैं। इस दौरान 29 टीमों ने वनडे मैच खेला है, जिसमें 26 देशों की टीमें शामिल हैं। इसके अलावा, अफ्रीका XI, एशिया XI एयर आईसीसी वर्ल्ड XI ने भी कुछ मुकाबले खेले हैं।
यदि सबसे ज्यादा वनडे मैच खेलने वाली टीमों की सूची पर नजर डालें तो, भारत ने अब तक सबसे ज्यादा 1058 वनडे मैच खेले हैं। इस सूची में ऑस्ट्रेलिया (1008) दूसरे स्थान पर और पाकिस्तान (976) तीसरे स्थान पर है।
यह भी बता दें कि, वनडे क्रिकेट इतिहास में एशिया XI की टीम ने 7 मुकाबले, अफ्रीका XI की टीम ने 6 मुकाबले और आईसीसी वर्ल्ड XI की टीम ने 4 मुकाबले खेले हैं।
[नोट: ये आंकड़े 11 दिसम्बर 2024 तक अपडेटेड हैं।]
Latest Cricket News in Hindi, Latest Football News in Hindi, Latest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरें पाने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







