टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 सीरीज शुरू हो चुकी हैं आगाज हो गया हैं। दोनों टीमों ने अभी तक काफी अच्छा प्रदर्शन किया हैं जिसके चलते शानदार मुकाबले देखने को मिले हैं।

इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का तीसरा मुकाबला 2 नवंबर को होबार्ट के बेलिरिव ओवल क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1:45 बजे शुरू होगा। तो चलिए जानते हैं कि बेलिरिव ओवल पर किस तरह की पिच देखने को मिल सकती हैं।

बेलिरेव ओवल क्रिकेट ग्राउंड के आंकड़े

Bellerive Oval Pitch Report
Bellerive Oval Pitch Report

इस मैदान पर अगर पिच रिपोर्ट की बात करें, तो इस ग्राउंड पर पॉवरप्ले के दौरान तेज गेंदबाजों को थोड़ी स्विंग मिलती हैं लेकिन जैसे जैसे मैच आगे बढ़ता जाता हैं पिच पर बल्लेबाजी थोड़ी आसान होती जाती हैं जिसके चलते बड़े स्कोर देखने को मिलते हैं। इस ग्राउंड की साइड बाउंड्री छोटी हैं इसलिए गेंदबाज वी में खिलाने को देखते हैं। यह ऑस्ट्रेलिया के उन चुनिंदा ग्राउंड में से हैं जहाँ की पिच पर गेंद बल्ले पर अच्छे से आती हैं।

यहाँ पर स्पिन गेंदबाजों के लिए कुछ भी मदद नहीं रहती हैं। यह ऑस्ट्रेलियाई सीजन की अभी शुरुआत ही है इसलिए इस बार शायद पिच में तेज गेंदबाजों के लिए ज्यादा मदद देखने को मिल रही हैं और बल्लेबाजी के लिए यह पिच मुश्किल हो सकती हैं।

Total Match 20
Bat First Won 9
Bat Second Won
10
No Result 1

कैसा रहने वाला है आज यहाँ मौसम

इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के मैच में मौसम अच्छा रहने वाला है, क्योंकि इस दिन टेम्परेचर भी ज़्यादा नहीं रहने वाला है। अगर तापमान की बात करें, तो सुबह 21 डिग्री तक जा सकता है, जबकि शाम को 14 डिग्री तक जा सकता है। वहीं ह्यूमिडिटी की बात की जाए, तो वो ज़्यादा रहने वाली है। यह 78% तक रह सकती है। जबकि, इस मुकाबले में बारिश के भी अनुमान हैं, जो कि 43% हैं।

क्या कहते हैं बेलिरिव ओवल पर आंकड़े?

होबार्ट के बेलिरिव ओवल क्रिकेट ग्राउंड पर अब तक टी20 के सिर्फ 20 मुकाबले खेले गए हैं। जिसमें से 9 बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने मैच जीते हैं जबकि 10 बार चेस करने वाली टीम ने बाजी मारी हैं और एक मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया था।

वहीं अगर इस ग्राउंड पर हाईएस्ट स्कोर की बात करें, तो वो ऑस्ट्रेलिया (213/4 बनाम इंग्लैंड) ने साल 2022 में बनाया था। वहीँ लोवेस्ट स्कोर पाकिस्तान (117/10 बनाम ऑस्ट्रेलिया) के नाम है, जो उन्होंने साल 2024 में बनाया था। वहीँ अगर इस ग्राउंड पर एवरेज स्कोर की बात करें, तो वो 141 रन हैं।

हाईएस्ट स्कोर 213/4
लोवेस्ट स्कोर 117/10

इस मैदान पर दोनों टीमों का प्रदर्शन

ऑस्ट्रेलिया ने मेलबर्न के मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर अब तक 5 मुकाबले खेले हैं जिसमें सभी मैचों में जीत मिली है और एक भी मुकाबला नहीं हारा हैं।

Total Match 5
Won 5
Lost 0
No Result 0
Tied 0

इंडिया ने होबार्ट के बेलिरिव ओवल में अब तक एक भी टी20 मुकाबला नहीं खेला हैं। हालाँकि उन्होंने कुछ वनडे मैच खेले हैं जिसमें 3 में जीत और 2 में हार मिली हैं।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version