Sunday, February 1

Google News Sports Digest Hindi

Ind Vs Aus: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर सीरीज का तीसरा टेस्ट 14 दिसंबर से गाबा में खेला जाएगा। इस टेस्ट मैच के पांचों दिन बारिश होने के आसार हैं। इसके अलावा भारत और ऑस्ट्रेलिया (Ind Vs Aus) के बीच खेली जा रही 5 टेस्ट मैचों की यह सीरीज अब काफी दिलचस्प मोड़ पर पहुंच गई है। वहीं इस टेस्ट सीरीज के 2 मुकाबले खेले जा चुके हैं। तभी तो इस टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला भारत (Ind Vs Aus) ने जीत कर अपने नाम कर लिया था। जबकि दूसरे मुकाबले को ऑस्ट्रेलिया की टीम ने जीता है।

AUS vs IND, Perth Test Predicted XI
AUS vs IND, Perth Test Predicted XI

इसके अलावा अब इस टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच ब्रिस्बेन के गाबा में खेला जाएगा। वहीं गाबा में खेले जाने वाले टेस्ट मैच की शुरुआत 14 दिसंबर से होगी। अब यदि यह तीसरा टेस्ट मैच अगर बारिश से धुल जाता है। तब भारतीय टीम (Ind Vs Aus) के लिए काफी भारी नुकसान की बात साबित हो सकती है। चलिए जानते है कि गाबा टेस्ट मैच में पांचों दिन मौसम कैसा रहने वाला है।

Ind Vs Aus गाबा टेस्ट में पांचों दिन बारिश के हैं आसार :-

IND VS AUS: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 में दूसरे टेस्ट के लिए हुआ ऑस्ट्रेलिया की टीम का ऐलान
image source via getty images

ऑस्ट्रेलियाई सरकार द्वारा जारी मौसम विज्ञान के अनुसार गाबा टेस्ट मैच में पांचों दिन बारिश होने का अनुमान है। इसके अलावा (Ind Vs Aus) इस टेस्ट मैच में चौथे दिन सबसे कम 30 प्रतिशत बारिश होने की संभावना है। तभी तो चलिए जानते हैं इस टेस्ट मैच में पांचों दिनों मौसम का मिजाज कैसा रहने वाला है।

पहला दिन :-

Gabba Test match
image source via getty images

गाबा टेस्ट मैच के पहले दिन सबसे ज्यादा 50 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है। इसके अलावा पहले दिन न्यूनतम तापमान 23 डिग्री और अधिकतम 31 डिग्री रह सकता है। वहीं इस दौरान 15 से 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं।

दूसरा दिन :-

Gabba Test match
image source via getty images

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले गाबा टेस्ट के दूसरे दिन 40 प्रतिशत बारिश होने की उम्मीद है। इसके अलावा दूसरे दिन न्यूनतम तापमान 23 डिग्री और अधिकतम 31 डिग्री रह सकता है। वहीं इस दिन हवा करीब 15 से 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है।

तीसरा दिन :-

गाबा टेस्ट मैच के तीसरे दिन भी 40 प्रतिशत बारिश होने के आसार हैं। इसके अलावा इस दिन न्यूनतम तापमान 22 डिग्री और अधिकतम 31 डिग्री रह सकता है। वहीं इस दौरान 15 से 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं।

चौथा दिन :-

Gabba Test match
image source via getty images

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले गाबा टेस्ट के चौथे दिन सबसे कम 30 प्रतिशत बारिश होने के आसार हैं। इसके अलावा इस दिन न्यूनतम तापमान 23 डिग्री और अधिकतम 30 डिग्री रह सकता है। वहीं इस दिन 15 से 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं।

पांचवां दिन :-

गाबा टेस्ट मैच के पांचवें दिन 40 प्रतिशत बारिश आने की संभावना है। इसके अलावा पांचवें दिन न्यूनतम तापमान 23 डिग्री और अधिकतम 30 डिग्री रह सकता है। वहीं इस दौरान हवा करीब 15 से 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version