Friday, February 13

Google News Sports Digest Hindi

IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के चौथे टेस्ट मैच के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया की टीम (IND vs AUS) के खिलाफ भारतीय टीम के सभी खिलाड़ी अपनी बांह पर काली पट्टी बांधकर मैदान पर उतरे। इस मुकाबले में टीम इंडिया (IND vs AUS) भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन के शोक में यह काली पट्टी बांधकर मैदान में उतरी।

indian cricket team
image source via getty images

इस काली पट्टी से यह साफ पता चलता है कि टीम इंडिया (IND vs AUS) के खिलाड़ी शोक में है। 26 दिसंबर को देर रात भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। इसके साथ ही अब पूर्व पीएम के निधन से पूरा देश शोक में डूबा हुआ है। इसी के चलते हुए भारतीय टीम (IND vs AUS) के सभी खिलाड़ियों ने भी अपनी बांह पर ब्लैक बैंड बांधकर शोक प्रकट किया है।

dr. manmohan singh
image source via getty images

इसके अलावा हम आपको यहां पर बता देना चाहते है कि क्रिकेट में ब्लैक बैंड के साथ तभी किसी टीम के खिलाड़ी मैदान पर उतरते हैं जब कोई बड़ा क्रिकेटर या फिर देश का कोई बड़े व्यक्ति के प्रति शोक जाहिर करना होता है। तभी तो अब ऐसे में हजारों मील दूर भारतीय टीम (IND vs AUS) के सभी खिलाड़ियों ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को अपनी श्रद्धांजलि दी है।

IND vs AUS पहले दिन ऑस्ट्रेलिया की दमदार शुरुआत :-

इस बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम (IND vs AUS) ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। तभी तो पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम ने काफी दमदार शुरुआत की। उन्होंने पहले दिन की समाप्ति तक अपने 6 विकेट के नुकसान पर 311 रन बना लिए थे। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की (IND vs AUS) टॉप ऑर्डर बल्लेबाजी बहुत ही जबरदस्त रही। तभी तो इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की तरफ से टॉप ऑर्डर में शुरू के चार खिलाड़ियों ने अर्धशतकीय पारी खेली।

indian cricket team
image source via getty images

इसके अलावा दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के लिए स्टीव स्मिथ ने अपनी पारी को 68 रनों से आगे बढ़ाते हुए काफी सधी हुई पारी खेली। तब उनके साथ मैदान पर खुद कप्तान पैट कमिंस ने उनका खूब अच्छा साथ दिया। तभी तो इन दोनों ने अपनी टीम के लिए शानदार तरीके से खेलते हुए 100 रनों की पार्टनरशिप कर डाली। अगर इस मुकाबले में पहले दिन की बात करें तो भारत की तरफ से जसप्रीत बुमराह को सबसे ज्यादा तीन विकेट मिले। उनके अलावा रविंद्र जडेजा और वाशिंगटन सुंदर के खाते में एक-एक विकेट आया।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version